ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
गांव के लोगों का सरकार से दो टूक, अगर कूड़ा घर नहीं हटा तो करेंगे रोड जाम वाराणसी: सीएम योगी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक, यूपी में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर हुई चर्चा सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया भारतीय चिकित्सा प्रणाली प्राचीनतम एवं आज भी प्रासंगिक:जेपी सिंह तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण जस्ट डायल: झूठे वादों और फर्जी मार्केटिंग के जाल में फंसाकर छोटे व्यापारियों का कर रहा आर्थिक शोषण गांव के लोगों का सरकार से दो टूक, अगर कूड़ा घर नहीं हटा तो करेंगे रोड जाम वाराणसी: सीएम योगी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक, यूपी में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर हुई चर्चा सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया भारतीय चिकित्सा प्रणाली प्राचीनतम एवं आज भी प्रासंगिक:जेपी सिंह तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने नवनिर्मित शहीद स्मारक व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण जस्ट डायल: झूठे वादों और फर्जी मार्केटिंग के जाल में फंसाकर छोटे व्यापारियों का कर रहा आर्थिक शोषण
उत्तर प्रदेश English

गोली मारकर लूट कांड के दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

B

Bhargav Bhargav

5870 views
गोली मारकर लूट कांड के दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद


धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में दिन गुरुवार को थाना मुहम्मदबाद पुलिस तथा स्वाट टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर चालीसवा उसर पुलिया के पास से मोटरसाइकिल सवार दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया। जबकि उनके दो साथी गन्ने के खेत का फायदा उठा कर भागने में सफल रहें। पूछताछ में उनका नाम क्रमशः अमित यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र दुर्योधन यादव निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ तथा विजय कुमार उर्फ मुलायम पुत्र राम नरेश निवासी रधौली माउरबोझ थाना घोसी जनपद मऊ बताया गया। जब उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 16.11.2022 को हम लोगो द्वारा बनियापार में ग्राहक सेवा संचालक से लूट किया गया था उस घटना में हमारे साथ दो अन्य लोग रामचन्द्र उर्फ मैकू पुत्र स्व0 कन्हैया निवासी भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ तथा लालू यादव उर्फ मोनू पुत्र सूर्यबली निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ भी थे, हम चारो ने मिलकर उक्त घटना को कारित किये थे। जिसमें इन्ही दोनों मोटरसाइकिलों को प्रयुक्त किये थे। इस घटना में रेंकी करने का कार्य प्रियांशु यादव पुत्र सरवन यादव निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद द्वारा की गयी जो बताया था कि ग्राहक सेवा संचालक अकेले बैठता है जिससे रूपये छिनने में आसानी होगी। लूट के शेष रूपये मैकू और लालू के पास है। आज हम लोग इब्राहिमपुर मुबाकरपुर में सोनार को लूटने के फिराक में थे। हम लोग बचने के लिए घटना के समय न ही मोबाइल रखते है न ही मोबाइल का यूज करते है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 610/22 धारा 307 भादवि0, मु0अ0सं0 611/22 धारा 3/7/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पूर्व में पंजीकृत अभियोग में धारा 411/120 बी भादवि0 की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. अमित यादव उर्फ गोलू यादव पुत्र दुर्योधन यादव निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
  2. विजय कुमार उर्फ मुलायम पुत्र राम नरेश निवासी रधौली माउरबोझ थाना घोसी जनपद मऊ।

बरामदगी-

  1. लूट के 40 हजार रूपये।
  2. एक पिस्टल तथा 04 अदद जिंदा/खोखा कारतूस 32 बोर।
  3. घटना में प्रयुक्त एक अपाचे आरटीआर तथा दूसरी हीरो ग्लैमर वाहन दोनों बिना नम्बर प्लेट।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद शैलेष सिंह मय हमराहियान।
थानाध्यक्ष कोपागंज/प्रभारी स्वाट टीम अमित कुमार मिश्र मय हमराहियान।
निरीक्षक अपराध संजय सरोज मय हमराहियान।
का0 संजय सिंह, का0 शशिमणी त्रिपाठी सर्विलांस टीम मऊ

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!