ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सुंदरकांड पाठ कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन • आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के परिपेक्ष्य में जन - जन तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय • कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर • संस्कृत भाषा व संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त के परिसर हेतू सकारात्मक परिचर्चा • स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल • वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान • एंटी करप्शन टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा • अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार • सुंदरकांड पाठ कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन • आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के परिपेक्ष्य में जन - जन तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय • कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर • संस्कृत भाषा व संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त के परिसर हेतू सकारात्मक परिचर्चा • स्वच्छ भारत मिशन के तहत RRR सेंटर का उद्घाटन, नगर निगम की अनूठी पहल • वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान • एंटी करप्शन टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा • अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गौशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश, जिम्मेदार खामोश

D

Dainik India News

• 7364 views
गौशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश, जिम्मेदार खामोश

हरदोई के बजेहेरा गांव में प्रधान और केयरटेकर की अनदेखी से गंभीर हालात

दैनिक इंडिया न्यूज़,हरदोई जिले के विकासखंड हरियावा के बजेहेरा गांव में गौशाला की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सूत्रों के अनुसार, गौशाला में लगभग 100 गोवंश भूख और प्यास से तड़प रहे हैं। प्रधान और केयरटेकर की लापरवाही और मिलीभगत के चलते गोवंश की देखरेख पूरी तरह से उपेक्षित हो रही है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, केयरटेकर सुबह-सुबह गौशाला में सिर्फ दिखावे के लिए थोड़ी मात्रा में भूसा डालकर चले जाते हैं और दिनभर अपने निजी कामों में व्यस्त रहते हैं। मौके पर उनकी अनुपस्थिति के कारण गोवंश को पर्याप्त भोजन और पानी नहीं मिल पा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की अनदेखी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौवंश संरक्षण और गौशालाओं में उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके, बजेहेरा गांव की गौशाला में इन निर्देशों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गौशाला संचालक और जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करने में कहीं से भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल


गौशाला में गोवंश की स्थिति खराब होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


गौशाला में भूख और प्यास से गोवंश की मौत होने का खतरा बढ़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की खामोशी ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।


ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने और दोषी प्रधान एवं केयरटेकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौशाला की स्थिति सुधारने और गोवंश के लिए नियमित भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!