ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी:ई-पेंशन पोर्टल लांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य, मुख्यमंत्री ने 11 लाख पेंशनधारकों को दी बधाई • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • Understanding Cholesterol: Causes, Normal Ranges, and Research Insights • सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी • हैकर्स ने एक लाख 24 हजार का लगाया चूना • ससुरालजनों ने विवाहिता की जमकर की पिटाई मुकदमा दर्ज • राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा, शंकराचार्य ने जताई तीव्र आपत्ति • डी आई जी रेंज देवी पाटन मंडल द्वारा पयागपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण • यूपी:ई-पेंशन पोर्टल लांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य, मुख्यमंत्री ने 11 लाख पेंशनधारकों को दी बधाई • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • Understanding Cholesterol: Causes, Normal Ranges, and Research Insights • सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी • हैकर्स ने एक लाख 24 हजार का लगाया चूना • ससुरालजनों ने विवाहिता की जमकर की पिटाई मुकदमा दर्ज • राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा, शंकराचार्य ने जताई तीव्र आपत्ति • डी आई जी रेंज देवी पाटन मंडल द्वारा पयागपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण •
लेख / शोध English

छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज

D

Dainik India News

• 6827 views
छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज

धर्मांतरण का गढ़ ध्वस्त: छांगुर बाबा की 12 करोड़ की कोठी पर चला कानून का हथौड़ा

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,बलरामपुर ।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र स्थित मधपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छांगुर बाबा की 12 करोड़ रुपये की आलीशान कोठी को जमींदोज कर दिया। हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने के आरोपों में घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की यह कोठी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई थी।

सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने पहले गैस कटर से कोठी के मुख्य गेट का ताला काटा और फिर परिसर में प्रवेश किया। कार्रवाई के दौरान आठ बुलडोजर तैनात किए गए। शुरुआत में तीन बुलडोजर लगाए गए थे, लेकिन विशाल कोठी गिराने में अधिक समय लगने के कारण पांच और बुलडोजर मंगवाए गए। पांच घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान में पांच थानों की पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था। यह पूरा परिसर लगभग 11 बीघे में फैला था, जिसमें डिग्री कॉलेज का निर्माण भी कराया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई को देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े थे।

इस कोठी का निर्माण वर्ष 2022 में किया गया था। जांच में सामने आया कि जलालुद्दीन ने यह कोठी अपनी सहयोगी नीतू नवीन रोहरा उर्फ नसरीन के नाम पर बनवाई थी। रात में ही जलालुद्दीन के परिवार और उसके करीबी लोग कोठी खाली कर भाग चुके थे। प्रशासन ने सोमवार देर शाम तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में कोठी पर तीन नोटिस चस्पा किए थे। इन नोटिसों में कहा गया था कि सात दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लिया जाए अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। यह आदेश तहसीलदार उत्तरौला न्यायिक ने 15 मई 2025 को पारित किया था, जिसके अनुपालन में 17 मई, 26 मई और छह जून को नोटिस जारी किए गए थे।

इस मामले में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी पत्नी नीतू नवीन रोहरा उर्फ नसरीन सहित कई अन्य को अवैध मतांतरण और विदेशी फंडिंग के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, सौहार्द और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उदाहरण बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि जलालुद्दीन की गतिविधियां सिर्फ समाज विरोधी ही नहीं बल्कि देश विरोधी भी हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त करेगी और उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

बलरामपुर की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो धर्म परिवर्तन जैसे षड्यंत्र रचकर समाज में जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं। सरकार का संदेश साफ है – चाहे कोई भी हो, यदि कानून तोड़कर राष्ट्र और समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसकी संपत्ति और प्रतिष्ठा दोनों को जमींदोज कर दिया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!