ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
क्या उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था जनसेवा से प्रबंधन-प्रयोगशाला में परिवर्तित हो रही है! • सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति • जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश • बाबा साहेब डा0 भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस संदेश:सतीश महाना • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • क्या उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था जनसेवा से प्रबंधन-प्रयोगशाला में परिवर्तित हो रही है! • सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति • जिला पंचायत सभागार में हुआ विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश • बाबा साहेब डा0 भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस संदेश:सतीश महाना • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जनपद में किया गया 54 राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितिरित किया गया

D

Dainik India News

• 6932 views
जनपद में किया गया 54 राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितिरित किया गया

मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी एवं जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में शहर के काशीराम कॉलोनी, लोधनहार, आदर्श नगर, तालिब सराय, लोक नगर, आवास विकास कॉलोनी, मोती नगर, रामपुरी के अफसाना, कोमल कश्यप, उर्मिला, राकेश, रमन, रेशमा, परवीन, आकाश विमल, मनोरमा, शुभम कश्यप, देवी प्रसाद, स्वाति तिवारी, नेहा वर्मा, अजीज बानो, अशोक कुमार सिंह, रफीक फातिमा, राम किशोर त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, अनूप गुप्ता, सुखदेवी आदि सहित लगभग 54 अंत्योदय कार्ड धारकों को सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता व जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने अंत्योदय कार्ड धारकों को भी रुपए 05 लाख तक निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की है। ऐसे आयुष्मान कार्ड धारक सरकारी एवं प्राइवेट प्राधिकृत चिकित्सालयों में निशुल्क उपचार करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से सभी वर्गों को जोड़ा गया है।


जिला अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत रुपया 05 लाख तक के निःशुल्क उपचार हेतु अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में अंत्योदय कार्ड धारकों को दो बार निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार आयुष्मान योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा किसान कार्ड वितरण पात्र लाभार्थी समूह में अंत्योदय राशन कार्ड धारक, एस0ई0सी0सी0 2021 की सूची में वंचित परिवार तथा भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक परिवारों को सम्मिलित कर आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री दिव्यांशु पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी के अंत्योदय संकल्पना एवं पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने हेतु समाज के अंतिम व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध करा कर निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि जनपद में लगभग 114000 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इस योजना से अब तक 4264 अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम, डॉक्टर जे आर सिंह, डॉक्टर ललित कुमार, आयुष्मान यूनिट से श्री मानस पांडे, श्री आलोक त्रिपाठी, श्री अमरदीप राष्ट्रदीप, श्री सूरज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!