ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख | टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब | संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर | अंतिम क्षण में बदली भाजपा की राष्ट्रीय टीम, उत्तर प्रदेश के दो दावेदारों के नाम कटे | श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब | हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव | सेवा के संकल्प से स्वास्थ्य की ओर कदम: एक्यूपंचर सेंटर में निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर | भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख | टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब | संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर | अंतिम क्षण में बदली भाजपा की राष्ट्रीय टीम, उत्तर प्रदेश के दो दावेदारों के नाम कटे | श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब | हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव | सेवा के संकल्प से स्वास्थ्य की ओर कदम: एक्यूपंचर सेंटर में निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर |
हाइलाइट न्यूज़
जिले में शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी किसानों व पत्रकार के स्वजनों को कांग्रेस ने दी आर्थिक सहायता जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु महापौर सुषमा खर्कवाल की संवेदनशील कार्यशैली बनी जनविश्वास का आधार: जितेंद्र प्रताप सिंह <em>सहारा हॉस्पिटल के नवग्रह वाटिका में वृहद पौधा रोपण</em>-विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम है 'प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान' नन्हे दिवित मलिक का जन्मदिन — हरियाली और राष्ट्रप्रेम का संगम समर्थ भारत के माध्यम से कौशल, संस्कार और स्वावलंबन का होगा राष्ट्रीय नवजागरण : मासिक समीक्षा बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना जिले में शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी किसानों व पत्रकार के स्वजनों को कांग्रेस ने दी आर्थिक सहायता जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु महापौर सुषमा खर्कवाल की संवेदनशील कार्यशैली बनी जनविश्वास का आधार: जितेंद्र प्रताप सिंह <em>सहारा हॉस्पिटल के नवग्रह वाटिका में वृहद पौधा रोपण</em>-विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम है 'प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान' नन्हे दिवित मलिक का जन्मदिन — हरियाली और राष्ट्रप्रेम का संगम समर्थ भारत के माध्यम से कौशल, संस्कार और स्वावलंबन का होगा राष्ट्रीय नवजागरण : मासिक समीक्षा बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना
उत्तर प्रदेश सरकार English

जनप्रतिनिधि को सम्मान और अपमान के साथ हर कदम पर तैयार रहने की आवश्यकता-महाना

D

Dainik India News

43 views
जनप्रतिनिधि को सम्मान और अपमान के साथ हर कदम पर तैयार रहने की आवश्यकता-महाना

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को सम्मान और अपमान दोनो मिलता है। इसलिए उसे अपनी आलोचना और प्रशंसा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस क्षेत्र में समर्पण भाव से काम करने के साथ ही बहुत धैर्य की जरूरत होती है। प्रदेश के विधायकों के साथ क्षेत्रवार चल रहे संवाद कार्यक्रम के तहत आज बुंदेलखण्ड क्षेत्र से आए विधायकों से उन्होंने कहा कि एक विधायक पूरे क्षेत्र का विधायक होता है। जनता को इस बात से कोई लेना देना नहीं होता है कि उनका विधायक सत्ता पक्ष का है अथवा विपक्ष का है। वह बस अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान चाहती है।

जनसमस्याओं के समाधान के प्रयास में धैर्य रखने की आवश्यकता-महाना

सतीश महाना ने कहा कि जहां तक जनसमस्याओं की बात है, वह कभी खत्म नहीं होती है, यह अनवरत बनी रहती हैं। इसलिए जनसमस्याओं का समाधान करने का प्रयास हमेशा करते रहने चाहिए। उससे कभी मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की निगाह अपने विधायक और उसकी कार्यशैली पर हमेशा रहती है। विधानसभा क्षेत्र में जनता को इस बात का भी संदेश होना चाहिए कि जो भी विकास कार्य हो रहे है वह उनके विधायक के प्रयास से ही हो रहे है।

दिए सफलता के मंत्र

महाना ने लगातार आठ बार अपनी सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पांच बार विपक्ष में रहकर चुनाव जीता है क्योंकि क्षेत्र की जनता को इस बात का अहसास होता रहा कि उसके काम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सुझाव देते हुए कहा कि एक विधायक, परिस्थितियों के अनुकूल, जो स्वंय को ढाल लेता है, वह जनता में लोकप्रिय हो जाता है।
उन्होंने कहा कि जितना खूबसूरत उत्तर प्रदेश का विधानभवन है उतनी ही बेहतरीन छवि विधानसभा की भी बन रही है। विधानसभा में पूर्व की कार्यशैली और वर्तमान कार्यशैली में अब परिवर्तन आ चुका है। उन्होंने विधायकों को सुझाव देते हुए कहा कि नकारात्मक कार्यशैली से बचकर अपने सकारात्मक कार्यो से मीडिया में आए जिससे प्रदेश के साथ देश में भी आपकी पहचान बन सके। उत्तर प्रदेश की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम उत्तर प्रदेश की विधानसभा में हम सबको मिलकर करना है। महाना ने फिर कहा कि प्रदेश में अपनी पहचान बनाने के लिए सदन से बड़ा कोई फोरम नहीं होता है। इसलिए आगामी बजट सत्र में विधानसभा सदस्य अपनी विशिष्टता साबित करने का प्रयास करें। अन्य विषयों पर बोलने के साथ ही किसी एक विषय में पारंगत बनने का काम करें।

  • जनप्रतिनिधियों ने किया संवाद

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डे ने कहा कि विधायिका की भी एक सीमा निर्धारित है, फिर भी महाना जितना संभव है, उससे बेहतर कार्य कर रहे हैं। अनुपमा जायसवाल ने कहा कि महाना अपनी विशिष्ट कार्यशैली से विधानसभा के इतिहास में ऐसी कहानी लिख रहे हैं जिसे मिटाना भविष्य में मुश्किल होगा। सदन में जो नहीं बोल पाते थें उन्हे भी बोलना सिखा दिया। पलटू राम ने कहा कि सदन में जिस तरह संरक्षण मिलता है उतना उनके राजनीतिक जीवन में कभी और कहीं नहीं मिला। विनोद चतुर्वेदी ने कहा 18वीं विधानसभा में जो कार्य हो रहे हैं भविष्य मेे उसे याद रखा जाएगा। रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि यूपी विधानसभा अब दिन पर दिन उच्च स्तर की होती जा रही है। सुभाष पांडेय ने कहा कि इस विधानसभा में हम सदस्यों की परेशानियों को दूर करने का काम हो रहा है।

इनके अलावा संवाद कार्यक्रम में विकास गुप्ता, बाबूराम पासवान, विनोद शंकर अवस्थी, विशम्भर सिंह यादव, मनीषा अनुरागी, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, मूलचंद्र निरंजन, कैलाश नाथ शुक्ला, राकेश गोस्वामी, रामरतन कुशवाहा, साईदा खातून, कृष्णा पासवान, मनोज कुमार प्रजापति आदि ने भी बातें रखी।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, अनूप वाल्मीकि और संजय गंगवार भी उपस्थिति थें। इस मौके पर प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया I

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!