ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
पंचायत भवन में बंद रहता ताला, नहीं होते सचिव के दीदार • मुख्यमंत्री के सलाहकार (शिक्षा) नामित किए गए विश्वविद्यालयअनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह’ • 2 अक्टूबर के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने लखनऊ हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी व स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया • सीएम योगी के दुलार से निहाल हुए गोवंश • एक शातिर जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से 44 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये, 02 अंगूठी, 02 मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी कीे जयन्ती संदेश • समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय • जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न • पंचायत भवन में बंद रहता ताला, नहीं होते सचिव के दीदार • मुख्यमंत्री के सलाहकार (शिक्षा) नामित किए गए विश्वविद्यालयअनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह’ • 2 अक्टूबर के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने लखनऊ हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी व स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया • सीएम योगी के दुलार से निहाल हुए गोवंश • एक शातिर जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से 44 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये, 02 अंगूठी, 02 मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी कीे जयन्ती संदेश • समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय • जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने अयोध्या भ्रमण के दौरान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया

D

Dainik India News

• 7078 views
मुख्यमंत्री ने अयोध्या भ्रमण के दौरान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया

ब्यूरो डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद अयोध्या भ्रमण के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्राहलय में चैत्र रामनवमी-2022 की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की तैयारी इस प्रकार से की जाए कि मेला पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित हो और अयोध्या को विश्व मानचित्र पर लाने में सहायक बने। उन्होंने 02 अप्रैल, 2022 से प्रारम्भ होने वाले नव सम्वत्सर की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीराम मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। रामनवमी के बाद भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भारत से आएंगे। इसके दृष्टिगत अयोध्या में ऐसी व्यवस्था सृजित की जाए कि श्रद्धालुआंे को प्रवेश करते ही उन्हें पूरा वातावरण राममय लगे, जिससे सभी श्रद्धालु अपने गृह जनपद एक अच्छा संदेश लेकर जाएं। उन्होंने अयोध्या परिक्षेत्र में सुरक्षा का बेहतर माॅडल बनाकर स्थायी रूप से लागू किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र को सी0सी0टी0वी0 से आच्छादित किया जाए। साफ-सफाई, एण्टी लार्वा स्प्रे, फाॅगिंग, मोबाइल शौचालय आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चुनाव से पूर्व चल रही विकास योजनाएं यदि लम्बित हांे तो उन्हंे तत्काल शुरू कराया जाए, जिन योजनाओं की डी0पी0आर0 न बनी हो, उनकी डी0पी0आर0 बनाकर भेजी जाए। पत्रावली यदि किसी भी स्तर पर लम्बित हो तो उन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी विकास परियोजनाओं का कार्य तेजी से शुरू कराकर निर्धारित अवधि मंे पूर्ण किया जाए। उन्होंने अयोध्या की सड़कांे को रामनवमी मेले से पूर्व ठीक किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम मन्दिर भूमि पूजन तथा कोविड के बाद यह पहला रामनवमी मेला आयोजित हो रहा है, ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए नागरिक सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। टैªफिक तथा पार्किंग व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो। ट्रैफिक जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति निरन्तर रहे। सायंकाल सरयू जी की आरती पूरी भव्यता के साथ सुनिश्चित हो। मेले के उपरान्त भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। अयोध्या को दुनिया का सबसे सुन्दरतम शहर बनाने का संकल्प लेकर कार्य करना होगा।


मुख्यमंत्री जी के समक्ष रामनवमी के आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि सम्बन्धित विभागों द्वारा कार्याें को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्री भक्तमाल के पीठाधीश्वर श्री कौशल किशोर तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज सहित अन्य साधु-संतों से भेंट की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!