ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
प्रेमिका ने की थी राजमिस्त्री की हत्या • थाना पाली हरदोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, किया गया सम्मानित • काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी • 15 दिसंबर तक बढ़ी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की तिथि:समाज कल्याण विभाग • स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य वन्य जीव बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न • दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन • गोरखपुर में विकास की रफ्तार: मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और पर्यटन को नई दिशा • प्रेमिका ने की थी राजमिस्त्री की हत्या • थाना पाली हरदोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, किया गया सम्मानित • काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी • 15 दिसंबर तक बढ़ी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की तिथि:समाज कल्याण विभाग • स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य वन्य जीव बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न • दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन • गोरखपुर में विकास की रफ्तार: मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और पर्यटन को नई दिशा •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6721 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

कार्यों में लापरवाही पर तीन खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

गौशाला निर्माण में बाधक बने ग्राम पंचायत गोठा के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, पंचायती राज विभाग के कार्यों, गौ संरक्षण केंद्र, वृक्षारोपण एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण के वर्तमान लक्ष्य को बढ़ाकर 135 कर दिया गया है, एवं 15 अगस्त तक 78 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण भी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों के आधार फीडिंग का कार्य 95% से ऊपर कर लिया गया है, जिससे प्रदेश स्तर पर मऊ जनपद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी ने विकासखंड परदहा में मानव दिवस कम सृजित होने, समय से भुगतान न होने एवं खेल मैदान निर्माण में खराब प्रगति पर परदहा के खंड विकास अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खेल मैदान निर्माण में खराब प्रगति पर खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना एवं बड़राव के भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के घोसी ब्लॉक के जे0ई0 से कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत जनपद में कुल 27 नए अस्थाई गौशालाओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान डी0सी0 मनरेगा ने बताया कि अब तक 8 अस्थाई गौशालाओं के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें 5 संचालित भी हो चुकी हैं। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को इस माह के अंत तक शेष सभी अस्थाई गौशालाओं के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।विकासखंड दोहरीघाट के ग्राम पंचायत गोठा में चिन्हित भूमि पर गौशाला निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने पर गोठा के ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। वृक्षारोपण की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की पूरी तैयारियां करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जियो टैगिंग में कुछ विभागों के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौशाला केंद्रों की समीक्षा के दौरान कान्हा गौशालाओं के निर्माण की कार्यदाई संस्था सी0एन0डी0एस0 द्वारा कार्यों में विलंब करने पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को इस मामले में तलब किया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त गौशाला केंद्रों के नोडल अधिकारियों द्वारा केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कराएं एवं इस माह की निरीक्षण आख्या एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें।कायाकल्प योजना की समीक्षा के दौरान पिछले माह के मुकाबले इस माह तक नाममात्र प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करने एव सबसे खराब प्रगति वाले विकासखंड का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवनों, व्यक्तिगत शौचालय, अंत्येष्टि स्थलो आदि के निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्ण रूप से निर्मित एवम् हैंडोवर हो चुके सामुदायिक शौचालय के नियमित रूप से खुला रखना सुनिश्चित करें, यदि सामुदायिक शौचालय के बंद होने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान डी. एफ. ओ., डी0सी0 मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!