ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
हनुमान जन्मोत्सव पर मुम्बई में निकाली गई विशाल शोभायात्रा "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह यूपी के 41 जिले हुए कोविड मुक्त:सीएम योगी सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, फिर खुद फांसी लगा दे दी जान राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश विधान मंडल के प्रथम सत्र को संबोधित किया आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास क्रॉप कटिंग ( गेंहू ) की कार्यवाही जिलाधिकारी के देख - रेख में सम्पन्नक्रॉप कटिंग द्वारा क्षेत्र के फसल की उत्पादकता का होता है परिकलन हनुमान जन्मोत्सव पर मुम्बई में निकाली गई विशाल शोभायात्रा "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह यूपी के 41 जिले हुए कोविड मुक्त:सीएम योगी सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, फिर खुद फांसी लगा दे दी जान राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश विधान मंडल के प्रथम सत्र को संबोधित किया आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास क्रॉप कटिंग ( गेंहू ) की कार्यवाही जिलाधिकारी के देख - रेख में सम्पन्नक्रॉप कटिंग द्वारा क्षेत्र के फसल की उत्पादकता का होता है परिकलन
Uncategorized English

किसान के खेत से सैन्य सलामी तक,

D

Dainik India News

26 views
किसान के खेत से सैन्य सलामी तक,

वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के छात्र अतुल सिंह बने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट, रचा इतिहास

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर असाधारण मुकाम हासिल करने वाले वॉरियर्स डिफेंस अकादमी, लखनऊ के होनहार छात्र लेफ्टिनेंट अतुल सिंह ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर दिया है। राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी, देहरादून में चार वर्षों की कठोर, अनुशासित और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद अतुल सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने में सफल हुए हैं।

लेफ्टिनेंट अतुल सिंह ने सेना में अधिकारी बनने की प्रारंभिक तैयारी वॉरियर्स डिफेंस अकादमी, लखनऊ से की थी, जहां उन्हें सैन्य अनुशासन, शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और नेतृत्व क्षमता की सुदृढ़ नींव मिली। अकादमी में मिले मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने उनके भीतर वह आत्मविश्वास विकसित किया, जिसने उन्हें देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्था तक पहुंचाया।

राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी की भव्य पासिंग आउट परेड के अवसर पर देश को अनेक जांबाज़ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी प्राप्त हुए। इस गौरवपूर्ण समारोह में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परेड मैदान में कदमताल करते हुए लेफ्टिनेंट अतुल सिंह की आंखों में राष्ट्रसेवा का संकल्प और चेहरे पर संघर्ष की सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

एक किसान के बेटे की यह उपलब्धि उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। लेफ्टिनेंट अतुल सिंह की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और अटूट संकल्प के बल पर किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। वॉरियर्स डिफेंस अकादमी, लखनऊ के लिए भी यह क्षण गर्व का है, जिसने एक और होनहार युवा को देश की रक्षा पंक्ति में भेजकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!