ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन • रोजगार, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के सशक्त त्रिवेणी संगम से उभरता नया उत्तर प्रदेश - सीएम योगी • चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी • प्रशासनिक शुचिता पर प्रश्नचिह्न: क्या वास्तव में परिवर्तित कर दिया गया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का संवैधानिक स्वरूप • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को • एसटीएफ प्रयागराज ने 50 हजार रुपये के इनामी नकली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार • उद्यान अधिकारी ने फर्जी हस्ताक्षर का लगाया था आरोप उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर मुकदमा दर्द करने की मांग की है • छोटे-मोटे अपराधों पर जेल नहीं, जुर्माना लागू करेगी — 300-400 कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी • भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन • रोजगार, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के सशक्त त्रिवेणी संगम से उभरता नया उत्तर प्रदेश - सीएम योगी • चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी • प्रशासनिक शुचिता पर प्रश्नचिह्न: क्या वास्तव में परिवर्तित कर दिया गया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का संवैधानिक स्वरूप • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को • एसटीएफ प्रयागराज ने 50 हजार रुपये के इनामी नकली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार • उद्यान अधिकारी ने फर्जी हस्ताक्षर का लगाया था आरोप उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर मुकदमा दर्द करने की मांग की है • छोटे-मोटे अपराधों पर जेल नहीं, जुर्माना लागू करेगी — 300-400 कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6355 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पंचायती राज विभाग के कार्य संतोषजनक पाए गए, जबकि शहरी क्षेत्रों में अभियान के दौरान किए गए कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी। कृषि विभाग के कार्यों की प्रगति भी असंतोषजनक रही।

जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग कार्य और एंटी लार्वा के छिड़काव में वृद्धि के निर्देश दिए, विशेषकर जल जमाव वाले क्षेत्रों में नियमित छिड़काव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को गांवों में बैठकें कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय बताने के निर्देश दिए।

सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को मच्छरों से बचाव, हाथों की सफाई और अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देने को कहा गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य अधीक्षकों और खंड विकास अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर विशेष संचारी अभियान के दौरान कार्य करने के निर्देश दिए। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में भ्रमण कर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु जागरूक करने को कहा गया। 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले घर-घर दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा, स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग लेने को कहा गया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नंदकुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!