ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं: प्रथम पूज्य भगवान गणेश से सभी विघ्न दूर हों-,जेपी सिंह • लखनऊ को उच्च शिक्षा में नवाचार से आधुनिकतम विश्वविद्यालय के निर्माण मे मील का पत्थर होगा SRGI:जितेन्द्र प्रताप सिंह • A cunning thief arrived to rob the shop and fled with an Android mobile, CCTV footage captured • 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यन्त्र उपलब्ध, लाभ उठायें किसान • कर्नाटक की धरती पर गरजे योगी, आसमां में गूंजा योगी-योगी • लखनऊ के सहारा स्टेट में पाकिस्तान के खिलाफ गरजा जनसैलाब • हरदोई थाना पिहानी व हरियावां में आयोजित हुआ समाधान दिवस • शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं: प्रथम पूज्य भगवान गणेश से सभी विघ्न दूर हों-,जेपी सिंह • लखनऊ को उच्च शिक्षा में नवाचार से आधुनिकतम विश्वविद्यालय के निर्माण मे मील का पत्थर होगा SRGI:जितेन्द्र प्रताप सिंह • A cunning thief arrived to rob the shop and fled with an Android mobile, CCTV footage captured • 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यन्त्र उपलब्ध, लाभ उठायें किसान • कर्नाटक की धरती पर गरजे योगी, आसमां में गूंजा योगी-योगी • लखनऊ के सहारा स्टेट में पाकिस्तान के खिलाफ गरजा जनसैलाब • हरदोई थाना पिहानी व हरियावां में आयोजित हुआ समाधान दिवस • शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न  

D

Dainik India News

• 9150 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न  

जिलाधिकारी ने समस्त सी0डी0पी0ओ0को प्रत्येक अति कुपोषित बच्चों के घर पहुंचने के दिए निर्देश ।  

देवी दयाल सिंह 

विशेष संवाददाता , मऊ 

डी डी इंडिया न्यूज़ 

मऊ । 

 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अंतर्गत जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक की एजेंडा बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सी0डी0पी0ओ0 से उनके ब्लॉक में अति कुपोषित कुल बच्चों के बारे में जानकारी ली, साथ ही उनके द्वारा लाल श्रेणी के चिन्हित बच्चों के घर कितनी बार गए , इसके बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी सी0डी0पी0ओ0को निर्देश दिए की एक सप्ताह के अंदर सभी अति कुपोषित बच्चों के घरों पर अवश्य जाएं एवं उनके माता पिता से लगातार संपर्क में रहें , साथ ही  अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में जितना जल्दी सुधार हो सके , उसके लिए निरंतर प्रयास करते रहें । जिला अधिकारी अरुण कुमार ने सभी सी0डी0पी0ओ0 को गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराने एवं उनकी लगातार देखभाल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में कुल आंगनवाड़ी केंद्रों एवं उसकी स्थितियों के बारे में भी जानकारी ली। जर्जर हो चुके आंगनवाड़ी केंद्रों को जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के कार्यों पर ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सी0डी0पी0ओ0 को निर्देश दिए कि भ्रमण करने के उपरांत भ्रमण आख्या अवश्य उपलब्ध कराये, साथ ही लाल श्रेणी के चिन्हित बच्चों की देखभाल व्यक्तिगत रूप से करें। जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं ठीक  रखने  एवं केंद्र पर कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सी0डी0पी0ओ0 एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों  के भ्रमण एवं परामर्श का जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रत्येक माह निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। 

   बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ददन कुमार, डी0सी0 मनरेगा, सी0डी0पी0ओ0 सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!