ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के कार्मिकों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने शासन से जल्द निराकरण कराने की कि मांग • अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रीराम की आरती और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत • डिजिटल सेंटर महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को डिजिटल रूप से प्रदर्शित करता है-सीएम • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, • उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया • कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा दीपोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन • करंट की चपेट में आने से नौजवान युवक की हुई मौत • महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली • सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के कार्मिकों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने शासन से जल्द निराकरण कराने की कि मांग • अयोध्या में दीपोत्सव-2024 का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्रीराम की आरती और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत • डिजिटल सेंटर महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को डिजिटल रूप से प्रदर्शित करता है-सीएम • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, • उत्तर प्रदेश सरकार के आवाह्न पर माल ब्लाक के पीर नगर ग्राम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया • कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा दीपोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन • करंट की चपेट में आने से नौजवान युवक की हुई मौत • महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली •
Uncategorized English

जिलाधिकारी ने तहसील मधुबन में कराए जा रहे कई विकास कार्यों का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

• 5981 views
जिलाधिकारी ने तहसील मधुबन में कराए जा रहे कई विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा तहसील मधुबन में कराए जा रहे कई विकास कार्यों तथा तहसील घोसी स्थित पकड़ी ताल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम मधुबन तहसील के अंतर्गत कटघरा शंकर मोड़ स्थित शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। शहीद स्मारक स्थल में 31 स्मृति शिलापट्ट का निर्माण कराया जा रहा है,जिसमें से 26 शिलापट्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है,शेष अपने निर्माण के अंतिम चरण में है। 
जिलाधिकारी ने आगामी 3 अप्रैल तक शहीद स्मारक स्थल के सभी निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मारक स्थल के अंदर जाने वाले रास्ते की साफ सफाई कराने के भी निर्देश दिए। भितिया ब्रह्म बाबा मंदिर में कराए गए निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के आसपास एवं मंदिर के अंदर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर प्रांगण के बाहर पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर हैंडपंप की सक्रियता की जांच कराई एवं उसके रिपेयरिंग के निर्देश अधिशासी अभियंता नलकूप को दिए। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पहाड़ीपुर खिरिया क्षेत्र में सोलर पैनल के निर्माण कार्य एवं पेयजल योजना के अंतर्गत बनी पानी की टंकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सोलर पैनल के निर्माण कार्य को कल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पहाड़ीपुर खीरिया में ही अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीढ़ियों की पेंटिंग एवं आस-पास पौधे लगाने तथा अमृत सरोवर के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओ को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने घोसी तहसील के अंतर्गत पकड़ी बुजुर्ग ताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को मछुआरों को ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश दिए। मौके पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घोसी से पकड़ी ताल के समीप स्थित सरकारी गाटो के बारे में जानकारी ली एवं आस पास के सरकारी गाटो को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए। जिस पर निर्माण कार्य कराया जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, उप जिलाधिकारी मधुबन, उपजिलाधिकारी घोसी, अधिशासी अभियंता नलकूप, डी0एफ0ओ0, अधिशासी अभियंता सिंचाई, उप कृषि निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!