ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज 'भए प्रगट कृपाला': परम पूज्य भरत पीठाधीश्वर के श्रीमुख से राम जन्म की अलौकिक महिमा का भावपूर्ण वर्णन बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सरोज श्रीवास्तव को लखनऊवासियों की भावभीनी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषदके संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज 'भए प्रगट कृपाला': परम पूज्य भरत पीठाधीश्वर के श्रीमुख से राम जन्म की अलौकिक महिमा का भावपूर्ण वर्णन बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सरोज श्रीवास्तव को लखनऊवासियों की भावभीनी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषदके संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता की
उत्तर प्रदेश सरकार English

राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती, बड़े बकायेदार का सीमेंट गोदाम सील किया, कुर्की की चेतावनी

D

Dainik India News

4359 views

 धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के राजस्व के सबसे बड़े बकायादार के रूप में चिन्हित पांती निवासी उमाशंकर मल्ल के खिलाफ शनिवार को स्थानीय तहसील प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पांती स्थित सीमेंट गोदाम को सीज कर दिया और साथ में गोदाम में रखे कुल 443 बोरी सीमेंट को जब्त कर लिया। नायब तहसीलदार मधुबन अभिजीत प्रताप सिंह द्वारा की गयी इस कार्रवाई से मधुबन तहसील क्षेत्र के राजस्व के बड़े बकायेदारों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

71 लाख से अधिक है राजस्व का बकाया

मधुबन तहसील क्षेत्र के पांती निवासी उमाशंकर मल्ल पुत्र शिव मूर्ति मल्ल पर वर्तमान में राजस्व का कुल 7174765 रूपये बकाया है। राजस्व विभाग के अनुसार उमाशंकर मल्ल द्वारा राइस मिल संचालन के लिए कुल एक करोड़ 17 लाख 7 हजार 487 रूपये का लोन लिया गया था जिसमें अब तक मात्र 42 लाख 52 हजार 722 रुपए का ही भुगतान किया गया है। मधुबन तहसील क्षेत्र के राजस्व के 10 सबसे बड़े बकायादारों की सूची में उमाशंकर मल्ल का नाम पहले स्थान पर है।

2015 से ही चल रही है कार्यवाही

नायब तहसीलदार मधुबन अभिजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ सन 2015 से ही कार्यवाही चल रही है। बकायदार की अब तक राजस्व विभाग द्वारा कुल 3.741 हेक्टेयर भूमि सीज की जा चुकी है वहीं बकायादार के नाम से पंजाब नेशनल बैंक दरगाह में संचालित 2 खातों को भी सीज किया जा चुका है। बकायदार के नाम पर पंजीकृत वाहन को सीज करने के लिए आरटीओ मऊ कार्यालय से आख्या मांगी गई थी मगर उसके नाम पर कोई वाहन पंजीकृत नहीं है।

28 को होगी अचल संपत्ति की नीलामी

तहसील प्रशासन के अनुसार बकायादार उमाशंकर मल्ल के अचल संपत्ति की नीलामी के लिए पूर्व में 28-10-2022 की तिथि निर्धारित की गई थी मगर नीलामी में किसी के भाग न लेने से प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। अब नीलामी के लिए नई तारीख 28-12-2022 निर्धारित की गयी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!