ब्रेकिंग न्यूज़
रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह | उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवारजनों से की भेंट | बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी | ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ | संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश | मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण | Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum | रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह | उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवारजनों से की भेंट | बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी | ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ | संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश | मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण | Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum |
हाइलाइट न्यूज़
दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान मंडी शुल्क न्यूनतम होने के बाद भी मंडियों सेराजस्व संग्रह में हुई बढ़ोत्तरी सराहनीय: मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि गुड्डू अंसारी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं "अब आर-पार की लड़ाई: आतंकवाद पर सेना को खुली छूट, पीएम मोदी का स्पष्ट आदेश" नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान मंडी शुल्क न्यूनतम होने के बाद भी मंडियों सेराजस्व संग्रह में हुई बढ़ोत्तरी सराहनीय: मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि गुड्डू अंसारी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं "अब आर-पार की लड़ाई: आतंकवाद पर सेना को खुली छूट, पीएम मोदी का स्पष्ट आदेश" नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला
ताज़ा खबर English

डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

D

Dainik India News

16 views
डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक प्रत्याशी डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने नववर्ष के अवसर पर समस्त दिल्लीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में दिल्ली के विकास और सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा, "पूर्व में विधायक रहते हुए मैंने जनता की सेवा और विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया। इस बार जनता का आशीर्वाद मिलने पर विकास की गति पहले से भी तेज होगी।"

डॉ. दलाल ने आम आदमी पार्टी की सरकार और केजरीवाल मॉडल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "फ्री योजनाओं के नाम पर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बुनियादी ढांचे को नजरअंदाज किया है। सड़कों की स्थिति खराब है और आम जनता के हित के कार्यों में कई तरह की रुकावटें हैं।"

भाजपा की संभावित जीत का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में दंगाइयों ने दंगा करना छोड़ दिया है, और जेल के कैदी बाहर आने से घबराते हैं।"

डॉ. दलाल ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर डबल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा, "दिल्ली का समुचित विकास तभी संभव है, जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार हो।"

डॉ. दलाल का यह बयान चुनावी माहौल में भाजपा की विकासवादी नीतियों और कानून-व्यवस्था को लेकर जनता को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!