ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
साहित्य को शाश्वत सम्मान, चौक को नई पहचान : अमृतलाल नागर के नाम पर ऐतिहासिक निर्णय “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन और सभ्य व्यवहार की नसीहत:मुख्यमंत्री ईमानदारी की मिसाल हैं यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह भदौरियाIIT से इंजीनियरिंग, करोड़ों की नहीं, सिर्फ तीन कमरों की संपत्ति36 वर्षों की सेवा में न झुके, न किसी के पैर छुए हरि प्रबोधिनी एकादशी -सनातन चेतना के जागरण का पर्व : जितेन्द्र प्रताप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,अध्यापकों में मचा हड़कंप संस्कृत भारतीन्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के निदेशक से भेंट की महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह साहित्य को शाश्वत सम्मान, चौक को नई पहचान : अमृतलाल नागर के नाम पर ऐतिहासिक निर्णय “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन और सभ्य व्यवहार की नसीहत:मुख्यमंत्री ईमानदारी की मिसाल हैं यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह भदौरियाIIT से इंजीनियरिंग, करोड़ों की नहीं, सिर्फ तीन कमरों की संपत्ति36 वर्षों की सेवा में न झुके, न किसी के पैर छुए हरि प्रबोधिनी एकादशी -सनातन चेतना के जागरण का पर्व : जितेन्द्र प्रताप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,अध्यापकों में मचा हड़कंप संस्कृत भारतीन्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के निदेशक से भेंट की महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर

B

Bhargav Bhargav

3310 views
तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर

काशी तमिल संगमम् से पहले ही सिर चढ़कर बोलने लगा योगी का जादू ,

◆'हमें भी चाहिए योगी जैसा मुख्यमंत्री' : काशी में तमिलनाडु के लोगों ने रखी दिल की बात

धर्म का संरक्षण और तीव्र विकास ने दक्षिण भारतीयों में बढ़ाया योगी का क्रेज

तमिलनाडु के लोगों ने कहा, योगी आदित्यनाथ ने बदल दी है यूपी की छवि

वाराणसी में शनिवार को प्रधानमंत्री करेंगे काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी, 18 नवंबर। हमारे प्रदेश को भी योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री चाहिए जो धार्मिक विकास के साथ प्रदेश का चौतरफा विकास कर सके। ये कथन तमिलनाडु से काशी आए अधिकांश श्रद्धालुओं के हैं। वाराणसी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन करने वाले हैं, उससे पहले ही यहां तमिल श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला तेज हो गया है। कई बार बनारस आ चुके तीर्थयात्री इस बात को भी स्पष्ट रूप से स्वीकार कर रहे हैं कि पहले की काशी और आज की नई काशी में काफी बदलाव आ चुका है। 

  • विश्वनाथ जी से की प्रार्थना, तमिलनाडु को भी मिले योगी जैसा सीएम

सदियों से काशी में बड़ी संख्या में तमिलनाडु के श्रद्धालु आते रहे हैं। मगर अब उन्हें काशी की बदलती तस्वीर भाने लगी है। वे अब योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में भी चाहने लगे हैं। काशी तमिल संगमम् में शामिल होने तमिलनाडु से आई अन्नपूर्णीनी ने बताया कि शिव जी की नगरी काशी की आध्यात्मिकता और धार्मिकता के चलते हम लोग हजारों किलोमीटर दूर से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा काशी साफ़ सुथरी हो गई है। आप (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी को बहुत अच्छा बना दिया है। अन्नपूर्णीनी ने कहा हम लोग काशी विश्वनाथ से प्रार्थना किए हैं कि जैसा मुख्यमंत्री आप लोगों को मिला है वैसा ही तमिलनाडु को मिलना चाहिए।

धर्म के संरक्षण के साथ ही विकास में तेजी करती है प्रभावित

काशी में रहने वाले तमिलनाडु के चंद्रशेखर द्रविण ने बताया कि जब से मोदी वाराणसी के सांसद और योगी उत्तर प्रदेश के सीएम हुए हैं, नई काशी की ख्याति पूरे विश्व में फ़ैलने लगी है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और योगी जी के नेतृत्व में काशी का चौतरफा विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके यहां तमिलनाडु से बनारस आने वाले श्रद्धालु काशी को काफी सराहते हैं। कहते है कि योगी जैसा मुख्यमंत्री मिलना उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है, जो धर्म के संरक्षण के साथ ही विकास के काम भी बेहतरीन ढंग से अंजाम दे रहे हैं। सिर्फ काशी ही नहीं पूरे प्रदेश की छवि उन्होंने बदल के रख दी है। पहले दक्षिण भारत में यूपी गुंडों-बदमाशों के लिए बदनाम था, मगर आज यूपी के विकास की चर्चा हो रही है, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, कुंभ मेला, दीपोत्सव और देव दीपावली की चर्चा होती है। दक्षिण के प्रदेशों में भी ऐसा विकास हो इसके लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के लोग चाहते हैं की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री उनके प्रदेश में भी हो।

  • काशी तमिल संगमम् से हमारे आपसी संबंधों में नयी ताजगी आएगी

पांच पीढ़ी से काशी में रह रहे और श्री काशी विश्वनाथ न्यास के सदस्य के वेंकट रमन घनपाठी ने बताया कि तमिलनाडु से आने वाले लगभग सभी श्रद्धालु उनके मंदिर में आते हैं और काशी समेत उत्तर प्रदेश के विकास से काफी प्रभावित होते हैं। तमिलनाडु से आने वाले लोग कहते है उनको भी योगी जी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए। तमिलनाडु के ही कृष्ण कुमार ने बताया व 10 साल बाद काशी आ रहे हैं। मोदी-योगी का विकास देखकर ख़ुशी हुई है। गंगा पहले से काफी साफ़ सुथरी हुई हैं। घाट भी खूबसूरत हो गये हैं। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम् से हमारे आपसी संबंधों में नयी ताजगी आएगी, जिससे और ज्यादा पर्यटक काशी आएंगे।

काशी आज देशभर में विकास के मॉडल के रूप में पहचानी जा रही

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एम्पीथियेटर में एक महीने तक चलने वाले ‘काशी तमिल संगमम्’ में तमिलनाडु से करीब 2500 लोग शामिल होंगे। बता दें कि धर्म और अध्यात्म की राजधानी काशी आज देशभर में विकास के मॉडल के रूप में पहचानी जा रही है। यहां गंगा घाट, विश्वनाथ धाम से लेकर सड़क तक हर जगह विकास साफ दिख रहा है। तमिलनाडु के यात्री बनारस में आयोजित काशी तमिल संगमम् की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि मोदी-योगी देशभर की जनता के दिलों में उतर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम से ना सिर्फ दक्षिण व उत्तर भारत के निगेटिव नैरेटिव को समाप्त करने में मदद मिलेगी बल्कि आत्मीय रिश्ते भी मजबूत होंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!