ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ • <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em> • विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को • मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर की पुष्पांजलि   • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण • शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • उत्तराखण्ड गौरव सम्मान समारोह में डॉ. कल्याण सिंह रावत सम्मानित, CM योगी ने उत्तराखण्ड महोत्सव का किया शुभारम्भ • <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em> • विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को • मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर की पुष्पांजलि   • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण • शांति भंग की आशंका में 10 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश English

त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन

D

Dainik India News

• 7266 views
त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज


मऊ । सोनी धापा बालिका इण्टर कालेज मऊ के मैदान में तीन दिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का उद्घाटन मा0 विधायक घोसी विजय राजभर द्वारा फीटा काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मा0 विधायक द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्यक्रम कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरकारी विभागों द्वारा लगाये गये अपने-अपने विभागों से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टालों के माध्यम से लोगों को जानकारी दिये जा रहें हैं। जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। मा0 विधायक द्वारा लगाये गये जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया गया। यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा।
कार्यक्रम के क्रम में अमृत पब्लिक स्कूल, सोनीधापा बालिका इण्टर कालेज, चन्द्रा पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, डी0ए0वी0इण्टर कालेज, सिटी मान्टेसरी स्कूल के छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को गीत के माध्यम से सुनाया गया।
उक्त अवसर पर जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन/रोजगार मेला कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न व्यवसायों के लिए स्वयं सहायता समूहों एवं व्यक्तिगत लोन का वितरण किया गया। जिसमें अनीता स्वय सहायता समूह को तीन लाख का लोन यूनियन बैंक आफ इण्डियां कलेक्ट्रेट द्वारा दिया गया। प्रमोद पुत्र कालीचरन को स्वरोजगार के लिए एक लाख नब्बे हजार पाच सौ रूपये का लोन ई0रिक्शा हेतु यूनियन बैंक आफ इण्डियां शाखा -कलेक्ट्रेट मऊ द्वारा दिया गया। परवेज अख्तर को एक लाख नब्बे हजार का लोन फुटवियर की दुकान के लिए दिया गया। कार्यक्रम का संचानल राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह, जिला डूडा अधिकारी रजनीश सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!