ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB ने लिया हिरासत में • शांति भंग की आशंका में 17 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर • भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर लखनऊ में हुआ विराट सम्मेलन • तिरंगे के रंग में लखनऊ, 30 हजार युवाओं ने गढ़ा राष्ट्रभक्ति का दृश्य • प्रदेश में सिंचाई क्षमता के विस्तार से कृषि उत्पादकता में हो रही वृद्धि, खाद्यान्नों के उत्पादन में प्रदेश बन रहा है नम्बर वन • काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समीक्षा • शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB ने लिया हिरासत में • शांति भंग की आशंका में 17 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मधुबन के विकास के लिए संकल्पित, अब नही चलेगी दबंगई नहीं बुझेगा गरीब का चूल्हा - कृष्णशंकर • भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर लखनऊ में हुआ विराट सम्मेलन • तिरंगे के रंग में लखनऊ, 30 हजार युवाओं ने गढ़ा राष्ट्रभक्ति का दृश्य • प्रदेश में सिंचाई क्षमता के विस्तार से कृषि उत्पादकता में हो रही वृद्धि, खाद्यान्नों के उत्पादन में प्रदेश बन रहा है नम्बर वन • काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समीक्षा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

D

Dainik India News

• 7177 views
विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

यूपी विधानसभा: बदलते राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थान

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं के एक दल ने आज विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना से मुलाकात कीं। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से विधायिका की भूमिका, इसके महत्व, इतिहास और सदन की कार्यवाही के बारे में कई सवाल किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने हर सवाल का जवाब देकर उन्हे विधायिका की भूमिका के बारे में बताया। विधानसभा परिसर के भ्रमण के बाद छात्राओं ने कहा कि यूपी के 20 से अधिक स्थानों के दौरे में सबसे अधिक खुशी उन्हे यूपी विधानसभा को देखकर हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की उम्मीद नही थी कि यूपी विधानसभा इतनी खूबसूरत होगी।


केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों से यूपी दौरे पर आए 21छात्राओं सहित 28 सदस्यीय दल ने जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की तो उन्होंने सवाल किया कि आपके बारे में बहुत कुछ सुन रखा है। हम जानना चाहते हैं एक अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण के लिए किस बात की जरूरत होती है। इस पर महाना ने उन्हे बताया कि सफलता के लिए संयम, धैर्य और जनविश्वास बेहद जरूरी होता है। विधायिका के क्षेत्र में भी जनता एक विधायक को चुनकर इसलिए भेजती है कि उसका अपने विधायक पर विश्वास होता है। इसलिए उस विधायक की भी उसके प्रति जवाबदेही होना स्वाभाविक है।
महाना ने कहा कि यू0पी0 की विधानसभा देश के सबसे बड़ी विधानसभा है। हमारी विधानसभा में 403 सदस्य है। जनसंख्या की दृष्टि से यू0पी0 यदि एक देश होता तो विश्व के पाँचवे सबसे बडे देश के रूप में देखा जाता है। महाना ने कहा कि पहले राजनीतिक लोगों के प्रति धारणा आम तौर पर अच्छी नहीं रहती है। परन्तु यह बात पूरी तरह सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्य वे होते हैं जिन्हे जनता की समस्याओं की चिन्ता होती है और जो आम लोगो का दर्द महसूस कर सकते है। यूपी विधानसभा में एक से एक पढे लिखे सदस्य है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की राजनीति में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सौभाग्य से आप सब उस राज्य के रहने वाले है। जहाँ की जनता अनुराग ठाकुर को चुनकर लोकसभा में भेजती है। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न केवल भारतीय लोगों के लिए बल्कि विदेशी देशों के लिए भी एक आइकन है। विश्व भर के नेता उनका अनुसरण कर रहे है।

महाना ने एक छात्रा के सवाल के जवाब में कहा कि संविधान के तीन स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका है जिसमें विधायिका का एक महत्वपूर्ण स्थान है। एक अन्य सवाल के जवाब मेें महाना ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अधिकार होता है। पर वो नियम के तहत ही अपनी बात सदन में रख सकते हैं। विधानभवन के इतिहास के बारे मेें पूछे गए एक सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं के दल को बताया कि उ0प्र0 की विधानसभा 1922 में बननी शुरू हुई लोकसभा के बाद देश की सबसे बड़े लाइब्रेरियों में से एक है।
इसके पूर्व छात्राओं ने विधानसभा के गलियारे डिजिटल वीथिका विधानमंडप टंडन हाल आदि का भ्रमण किया। इस मौके पर छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना को हिमाचली टोपी,शाल और एक मोमेंटो भेंट किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!