ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी राजधानी, कनॉट प्लेस में निकली भव्य शोभायात्रा • सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी रेप के मुकदमें में ब्लैकमेल करने वाले गैंग को दिया बड़ा झटका • भली-बुरी अनुभूतियाँ अपने ही चिंतन और मनःस्तर का परिणाम है, • Disciplinary and Visionary Leadership at Atal Bihari Medical University: Major General Dr. Amit Devgan Assumes Vice-Chancellorship • वर्तमान राजनीति को संस्कार और सिद्धांतों की आवश्यकता – डॉ. महेंद्र सिंह • होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल • वक्फ बोर्ड की संपत्ति के विवाद में दंपती पर फायरिंग • विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली • संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी राजधानी, कनॉट प्लेस में निकली भव्य शोभायात्रा • सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी रेप के मुकदमें में ब्लैकमेल करने वाले गैंग को दिया बड़ा झटका • भली-बुरी अनुभूतियाँ अपने ही चिंतन और मनःस्तर का परिणाम है, • Disciplinary and Visionary Leadership at Atal Bihari Medical University: Major General Dr. Amit Devgan Assumes Vice-Chancellorship • वर्तमान राजनीति को संस्कार और सिद्धांतों की आवश्यकता – डॉ. महेंद्र सिंह • होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल • वक्फ बोर्ड की संपत्ति के विवाद में दंपती पर फायरिंग • विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

“मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?”

D

Dainik India News

• 20940 views
“मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?”
Article image

“कंचना बिहारी मार्ग पर मंडरा रहा करंट का खतरा, 25 डिग्री झुका ,हाईटेंशन खंभा बना ‘मौत का टावर’”

“हर पल जान जोखिम में: 11,000 वोल्ट का झुका खंभा चीख-चीख कर मांग रहा कार्रवाई”

“बिजली विभाग की लापरवाही से दहशत में लोग, हादसे को खुला न्योता दे रहा झुका हाईटेंशन पोल”

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। राजधानी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही अब आम नागरिकों की जान पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। कल्याणपुर स्थित कंचना बिहारी मार्ग पर 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन का एक विशाल बिजली खंभा पिछले कई दिनों से खतरनाक रूप से झुका हुआ है, लेकिन विभागीय तंत्र मानो किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहा हो। ट्रांसफार्मर के ठीक सामने स्थित यह खंभा करीब 25 डिग्री तक तिरछा हो चुका है और स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी स्थिति लगातार और अधिक गंभीर होती जा रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त रहता है, जहाँ दिनभर राहगीरों, स्कूली बच्चों, वाहनों और दुकानदारों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि यह हाई-टेंशन खंभा अचानक गिरता है, तो न केवल भीषण जनहानि हो सकती है बल्कि आसपास स्थित ट्रांसफार्मर के कारण आग लगने, शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने जैसी भयावह स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय नागरिकों के मन में हर पल भय और आशंका का माहौल बना हुआ है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस खतरे से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदारों का रवैया बेहद उदासीन बना हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी केवल इतना कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच निकलते हैं कि “यह खंभा नहीं गिरेगा।” विभाग की यही लापरवाही अब लोगों के आक्रोश का कारण बनती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि इस खंभे को ठीक नहीं कराया गया, तो आने वाला समय किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

जनता ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों और प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और इस खतरनाक खंभे को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।

कंचना बिहारी मार्ग पर झुका यह बिजली खंभा अब केवल एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!