ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत किया बड़ी कार्रवाई • ठंड से बचाव जरुरी : डा.बोरा त्रिवेणी नगर में विधायक ने बांटे कंबल • सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ • “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” • मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आला अफसरों से किया संबाद, टीम वर्क पर दिया जोर • सीएम फेलोशिप के शोधार्थियों को सरकारी सेवा में मिलेगा वेटेज : सीएम  • सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत किया बड़ी कार्रवाई • ठंड से बचाव जरुरी : डा.बोरा त्रिवेणी नगर में विधायक ने बांटे कंबल • सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ • “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” • मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आला अफसरों से किया संबाद, टीम वर्क पर दिया जोर • सीएम फेलोशिप के शोधार्थियों को सरकारी सेवा में मिलेगा वेटेज : सीएम  • सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाए: मुख्यमंत्री • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>दीपोत्सव के लिए दोगुना है वॉलंटियर्स का उत्साह, दीयों से बनाया जा रहा राम मंदिर</strong>

B

Bhargav Bhargav

• 6382 views

पीएम मोदी और सीएम योगी की मौजूदगी ने वालंटियर्स में भरा जोश

वॉलंटियर्स ने राम की पैड़ी पर उकेरा राम मंदिर का स्ट्रक्चर

स्ट्रक्चर को दीयों से सजाया, दीपोत्सव के दौरान 3डी जैसा होगा अहसास

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंचे हजारों वॉलंटियर्स का उत्साह देखते ही बन रहा है। रविवार शाम को होने वाले इस महा उत्सव में पीएम मोदी और सीएम योगी की मौजूदगी को देखते हुए वॉलंटियर्स का उत्साह भी दोगुना हो गया है। इसी का नतीजा है कि दीयों को बिछाने में जुटे इन वॉलंटियर्स ने दीयों के जरिये राम मंदिर की आकृति ही उकेर दी है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए इन वॉलंटियर्स ने 500 वर्ग मीटर आकार की राम मंदिर आकृति बनाई है जिसे दीयों से सजाया जा रहा है। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान इन दीयों को जब प्रज्ज्वलित किया जाएगा तो राम मंदिर की एक जीवंत और मनोरम छवि सामने आएगी। गौरतलब है कि अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार भी भक्तों की मंशा के अनुरूप निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दे चुकी है। पीएम और सीएम रविवार को राम लला के दर्शन के साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति का भी जायजा लेंगे। 

पीएम और सीएम देखेंगे मनोरम छवि

असिस्टेंट प्रोफेसर और बतौर टीम लीडर दीयों को बिछाने के कार्य मे जुटीं सरिता द्विवेदी की अगुवाई में राम मंदिर को ड्रा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार दीपोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। राम मंदिर शिलान्यास के बाद यह दूसरा मौका है जब वो अयोध्या आ रहे हैं। इसी खुशी में हमने 500 वर्ग मीटर में राम मंदिर उकेरा है। इसे दीयों से सजाया जाएगा। जब ये रौशन होगा तो 3डी की तरह उभरकर सामने आएगा। इसकी बेहद सुंदर छवि दिखाई देगी। यह लाखों भक्तों की इच्छा है कि राम मंदिर जल्द तैयार हो और हमारा प्रयास है कि हम पीएम और सीएम तक इसकी एक झलक पहुंचाएं। 

मुस्लिम वॉलंटियर्स भी शामिल

सिर्फ हिन्दू ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम युवक और युवतियां भी वॉलंटियर्स के रोल में भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं में एक युवती और स्थानीय निवासी नाइजा खान ने कहा कि पीएम मोदी।और सीएम योगी के आने से हमारा उत्साह भी दोगुना हो गया है। हम 5 साल से यहां दीये जला रहे हैं । ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमें इस उत्सव में शामिल होने का मौका मिला। स्थानीय निवासी होने के कारण हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसमें अपना सहयोग करे और अयोध्या को मनोरम बनाने का प्रयास करें। 

पूरे संसार को महसूस होगी आभा

एक अन्य वालंटियर शेषमणि त्रिपाठी भी पूरे जोश के साथ अपनी टीम के साथ दीये लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि दीये बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब सिर्फ मेहमानों का इंतजार है। पीएम और सीएम की मौजूदगी से ये कार्यक्रम और भी भव्य हो गया है। एक साथ जब राम की पैड़ी पर 17 लाख दीये जगमगाएंगे तो इसकी रोशनी से सिर्फ अयोध्या और उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा संसार दीपोत्सव की आभा को महसूस करेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!