ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह "डेंगू हटाना है, तो पेस्ट कंट्रोल अपनाना है!" कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री शांति भंग की आशंका में कुल 16 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर हाई कोर्ट सख्त उत्तर प्रदेश: देवरिया में भाजपा के सम्मान समारोह में हंगामा, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जोरदार विरोध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह "डेंगू हटाना है, तो पेस्ट कंट्रोल अपनाना है!" कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री शांति भंग की आशंका में कुल 16 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर हाई कोर्ट सख्त उत्तर प्रदेश: देवरिया में भाजपा के सम्मान समारोह में हंगामा, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जोरदार विरोध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण
Uncategorized English

अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

D

Dainik India News

30 views
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। स्थानीय तहसील सभागार में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश रामेश्वर, व अपर जनपद न्यायाधीश अभिनय कुमार मिश्रा के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सभागार में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल प्रिंस पाण्डेय,महिला थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा,महिला आरक्षी वंदना पाण्डेय, रितिका तिवारी, बाल कल्याण समिति मेंबर अनीता सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल प्रिंस पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर बताया कि 4 मार्च से लेकर 11 मार्च 2023 तक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये घरेलू हिंसा अधिनियम महिलाओ की सुरक्षा के लिये बनाया गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये बनाया गया है। दहेज अधिनियम व भ्रूण हत्या के बारे मे जानकारी देते हुऐ कि भ्रूण हत्या कानून जुर्म है यदि ऐसा कोई करता है तो सक्षम अधिकारी को सूचना दें। इसके लिये महिलाओं का शिक्षित व जागरुक होना बहुत ही आवश्यक है। क्षति पूर्ति योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, भरण पोषण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब कोई नई नवेली बहू ब्याह करके लाते हैं तो वह भी किसी की बेटी होती है इसलिये बहू को बेटी के समान माने और ताना मारने वाली भाषा के इस्तेमाल से बचें। लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी देते हुये बताया कि अधिनियम में बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक शोषण एवं पोर्नोग्राफी जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाया गया यह एक्ट भारत के सभी नागरिकों पर लागू है। महिला थाना प्रभारी बंदना पाण्डेय ने कहा कि बेटा बेटी एक समान हैं किसी में भेदभाव नहीं करना चाहिये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित लीगल एड क्लीनिक के बारे मे बताया कि वहां कमजोर, असहाय व जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क सेवा मुहैया करायी जाती हैं। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी देते हुये कन्या सुमंगला योजना, पारिवारिक लाभ योजना व अन्य योजनाओं के बारे में तथा वीमेन पॉवर 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइ 1098 तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह,अधिवक्ता अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे महिलाये व पुलिस महिला आरक्षी मौजूद रहीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!