ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास • आज है अष्टमी, मां दुर्गा की आराधना करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें"-डॉ प्रदीप द्विवेदी • पौधरोपणः लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले  • महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान • छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज • 13 चीनी मिलों का होगा विस्‍तार, 5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा • मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने का सभी दलो से अनुरोध-महाना • मौसम का बदलता तेवर किसानों की बढ़ा रही चिंता • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास • आज है अष्टमी, मां दुर्गा की आराधना करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें"-डॉ प्रदीप द्विवेदी • पौधरोपणः लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले  • महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान • छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज • 13 चीनी मिलों का होगा विस्‍तार, 5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा • मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने का सभी दलो से अनुरोध-महाना • मौसम का बदलता तेवर किसानों की बढ़ा रही चिंता •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मधुबन पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर तमंचा–कारतूस समेत गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 6420 views
मधुबन पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर तमंचा–कारतूस समेत गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।

पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी व माफिया गतिविधियों में संलिप्त पुरस्कार घोषित एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मधुबन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं मधुबन क्षेत्राधिकारी अभय सिंह के कुशल निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र मुस्तफा, निवासी रामपुर खजुराही, थाना घोसी, जनपद मऊ बताया। पुलिस ने उसे सिपाह से पाती रोड जाने वाली नहर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा (.312 बोर) तथा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरफ्तारी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पटेल, कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल पंकज यादव एवं कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!