ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप • मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास • सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम • The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप • मथुरा पुलिस:पैदल गस्त कर परखी सुरक्षा • संवेदनहीनता से संवेदनशीलता तक: आखिर किस वेदना ने झुकाया ऊर्जा विभाग का कठोर रवैया? • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास • सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम •
उत्तर प्रदेश सरकार English

हर विपदा में जनसेवा को तत्पर रहते हैं भाजपा कार्यकर्ता : सीएम योगी

D

Dainik India News

• 8518 views
हर विपदा में जनसेवा को तत्पर रहते हैं भाजपा कार्यकर्ता : सीएम योगी

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में मनोबल बढ़ाते हुए बोले मुख्यमंत्री

लाभार्थियों से लगातार संपर्क में रहें जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता

जेपी सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता अपार ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्य करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा कार्यकर्ता, सहयोगी भाव के साथ आमजन के साथ सदैव खड़े रहते हैं। कोरोनाकाल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रहा है। कोरोनाकाल की भयावह विपदा में 'सेवा ही संगठन है' के भाव के साथ काम करने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा व उसके कार्यकर्ता ही रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता हर विपदा में जनसेवा को तत्पर रहते हैं।

सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की खास मौजूदगी में पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टीजन का मनोबल बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के कुशल नेतृत्व में तीन राज्यों की विधानसभा चुनावों में मिले ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद उनके व्यस्ततम समय में से गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पाथेय मिलना सैभाग्य की बात है। सीएम योगी ने सभी जनप्रतिनिधियों व संगठन के कार्यकर्ताओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लाभार्थियों के साथ शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क स्थापित करें और पात्र लोगों को लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ भी दिलायें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए वर्ष 2024 में एकबार फिर हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ केन्द्र में भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि गोरखपुर क्षेत्र सदैव से चुनावों में अच्छा परिणाम देने वाला क्षेत्र रहा है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद रविकिशन शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आसू व संजीव राय, छट्ठे लाल निगम, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, चंदू सरोज, गोपेश्वर नाथ त्रिपाठी, अमिता गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!