ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण “स्मार्ट मीटर का ‘सुपरफास्ट’ बिल! एक माह में ₹30,000 का झटका—बुज़ुर्ग उपभोक्ता न्याय को तरसे” पंखे के हुक से लटक कर युवक ने दी जान आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया रूट मार्च मुख्यमंत्री ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टैबलेट्स/स्मार्ट फोन्स वितरण योजना का शुभारम्भ किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर मे चिकित्सीय शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण “स्मार्ट मीटर का ‘सुपरफास्ट’ बिल! एक माह में ₹30,000 का झटका—बुज़ुर्ग उपभोक्ता न्याय को तरसे” पंखे के हुक से लटक कर युवक ने दी जान आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश शांति और सुरक्षा का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया रूट मार्च मुख्यमंत्री ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टैबलेट्स/स्मार्ट फोन्स वितरण योजना का शुभारम्भ किया
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया

D

Dainik India News

3839 views
मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम कयामपुर का भ्रमण कर वहां निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्य से कोविड प्रबन्धन हेतु उनकी कार्य प्रणाली, ग्राम में परिवारों की संख्या, स्क्रीनिंग, वैक्सीनेशन, मेडिसिन किट वितरण, ग्राम में कोविड संक्रमित मरीजों को प्रदत्त सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उपस्थित निगरानी समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि निगरानी समिति का प्रमुख कार्य कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु लोगों में जागरूकता फैलाना है। निगरानी समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव में लगभग 1100 परिवार हैं, जिनकी स्क्रीनिंग करके संदिग्ध मरीज को मेडिसिन किट उपलब्ध करायी जाती है। अभी तक गांव में कोविड संक्रमण के दो मरीज मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन मेें रखा गया है। दोनों कोविड मरीजों को मेडिसिन किट सहित सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। सभी परिवारों का वैक्सीनेशन भी कराया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने निगरानी समिति के कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, आशावर्कर, पंचायतीराज विभाग तथा राजस्व विभाग के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। द्वितीय वेव के समय पूरी दुनिया व देश में कोरोना महामारी एक खतरनाक रूप में आयी थी। प्रदेश सरकार द्वारा द्वितीय वेव के समय ही निगरानी समितियों को एक्टिव करके इनके माध्यम से घर-घर जाकर मेडिसिन किट का वितरण कराया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सबसे बड़ी आबादी का राज्य होने के बावजूद सभी के प्रयासों से प्रदेश कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सफल रहा। उन्होेंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ‘जहां पर बीमार वहीं पर उपचार’ का नारा दिया गया था। मेडिसिन वितरण उसी उपचार का एक तरीका है।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद गौतमबुद्धनगर के सभी पात्र लोगों को टीके की प्रथम डोज के शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर सभी सम्बन्धितों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। जनपद में 92 प्रतिशत लोगों को द्वितीय डोज लोगों को दी जा चुकी। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को कोविड वैक्सीन दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रिकॉशन डोज व 15 से 17 वर्ष आयु के किशोरों का भी समय से वैक्सीनेशन करवा दिया जाए, यह एक बड़ा कार्य होगा। यह एक राष्ट्रीय कार्य है, जिससे हम लोग भी कह पाएंगे कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी पर नियन्त्रण पाने व लोगों के जीवन को बचाने में सभी का योगदान है।
---------

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!