ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
पितृ अमावस्या, 6 अक्टूबर ,2021, दिन बुधवार पितृ - विर्सजन • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, दीपों से सजा अखंड भारत , • भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी • Union Cabinet Approves New Education Policy: A Landmark Reform After 36 Years • कई वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार • पितृ अमावस्या, 6 अक्टूबर ,2021, दिन बुधवार पितृ - विर्सजन • गोरखपुर के गार्डेनिया अपार्टमेंट में भूकंप आपदा व शॉर्ट सर्किट से बचाव का शानदार प्रदर्शन • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, दीपों से सजा अखंड भारत , • भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी • Union Cabinet Approves New Education Policy: A Landmark Reform After 36 Years • कई वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 'समर्पण वृद्धाश्रम न्यास' के प्रबंधन सदस्य की औपचारिक भेंट

D

Dainik India News

• 6386 views
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 'समर्पण वृद्धाश्रम न्यास' के प्रबंधन सदस्य की औपचारिक भेंट

सामरिक चर्चा और सामाजिक सरोकार का समन्वय

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: देश की रक्षा नीति को नई दिशा देने वाली ऑस्ट्रेलियाई यात्रा से माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की सफलतापूर्वक वापसी के उपरांत, 'समर्पण वृद्धाश्रम न्यास' के कर्मठ प्रबंधन सदस्य श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज एक पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनसे शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सामरिक विमर्श और सामाजिक दायित्व के समन्वय का एक दुर्लभ दृष्टांत प्रस्तुत करती है।
श्री सिंह ने रक्षा मंत्री को उनकी महत्वपूर्ण विदेश यात्रा की सफलता के लिए साधुवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस यात्रा को 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना को वैश्विक पटल पर यथार्थ स्वरूप देने वाला परिणामपरक प्रयास बताया और राष्ट्र की सैन्य सुदृढ़ीकरण हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
समर्पण वृद्धाश्रम, जिसकी सृष्टि मूल रूप से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और श्री राजनाथ सिंह की माननीय सांसद निधि के सबल सहयोग से हुई थी, आज समाज के श्रेष्ठ वृद्धजनों के लिए एक उत्कृष्ट पोषण केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित है। भेंट के दौरान, श्री सिंह ने न्यास के उत्तरोत्तर विकास और व्यवस्थागत संवर्धन हेतु अपेक्षित सहयोग की विनम्र अपेक्षा व्यक्त की।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वृद्धाश्रम के कार्यकलापों की पूर्ण विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सामाजिक कल्याण के इस पुनीत कार्य हेतु प्रबंधन सदस्य को आश्वस्त किया। उन्होंने प्रदत्त प्रपत्र को सम्बन्धित विभाग को तत्काल अग्रसारित करने की निर्देशात्मक पहल की और निर्णायक प्रतिफल हेतु अपनी सहमति प्रदान की।
श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्षा मंत्री के सकारात्मक विमर्श और तत्पर सहयोग के लिए अंतर्मन पटल से गहन आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हमें अपने सांसद पर गर्व है, जिनके सशक्त प्रयासों से न केवल लखनऊ का चतुर्दिश विकास हुआ है, बल्कि औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना से व्यापक रोज़गार सृजन भी संभव हो सका है।"
इस गरिमामय अवसर पर, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति ने भेंट की महत्ता को और बढ़ाया। उन्होंने समर्पण वृद्धाश्रम की उत्कृष्ट कार्यशैली और गुणात्मक सुविधाजनक वातावरण को रेखांकित किया तथा नगर-निगम लखनऊ द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग से भी रक्षा मंत्री को संज्ञानित कराया।
अंत में, समर्पण वृद्धाश्रम के प्रबंधन सदस्य की ओर से लोकप्रिय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल का विनम्रतापूर्वक आभार व्यक्त किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!