ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार: कारणों का विश्लेषण और पार्टी की प्रतिक्रियाएँ • Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय • लखनऊ के प्रथम मेयर की स्म्रति मे निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण विवेकानंद वार्ड मे किया गया - जे पी सिंह • उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान'' हेतु 17 सितंबर तक करें आवेदन • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज • जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI • स्वस्थ हृदय के लिए सूर्योदय देखना व व्यायाम ही सर्वोत्तम उपाय - ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री • लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई • उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार: कारणों का विश्लेषण और पार्टी की प्रतिक्रियाएँ • Amway का भारत पर भरोसा — 12 मिलियन डॉलर का निवेश, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आर्थिक विश्वास का नया अध्याय • लखनऊ के प्रथम मेयर की स्म्रति मे निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण विवेकानंद वार्ड मे किया गया - जे पी सिंह • उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान'' हेतु 17 सितंबर तक करें आवेदन • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज • जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI • स्वस्थ हृदय के लिए सूर्योदय देखना व व्यायाम ही सर्वोत्तम उपाय - ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री • लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई •
उत्तर प्रदेश English

<em>द्विदिवसीय WDA</em> - <em>उप-मुख्यमंत्री ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन</em>

D

Dainik India News

• 10223 views
<em>द्विदिवसीय WDA</em> - <em>उप-मुख्यमंत्री ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन</em>

विशिष्ट अतिथि : मेयर संयुक्ता भाटिया, एम. एल. सी. पवन चौहान, जे.पी.सिंह माध्यमिक संस्कृत परिषद व अध्यक्ष संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत, आई.टी.सी. जनरल दुष्यंत सिंह रहे मौजूद

दैनिक इंडिया न्यूज ऐश्वर्य उपाध्याय : बीते मंगलवार को राजधानी के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के द्विदिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। जहां बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाकर प्रतिभागी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।

वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के (द्विदिवसीय) राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन के. डी.सिंह बाबू स्टेडियम में 14 फरवरी 2023 को प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उप- मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व ध्वजारोहण कर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य, पवन सिंह चौहान, जे० पी० सिंह सदस्य, माध्यमिक संस्कृत परिषद व अध्यक्ष संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत, आई.टी.सी. जनरल दुष्यंत सिंह सेवानिवृत्त की गरिमामय उपस्थिति में क्रिकेट मैच के साथ खेल की शुरुवात हुई।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आए उप. मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद के द्वारा युवक- युवतियों के आत्मविश्वास, सामूहिक सहयोग की भावना व जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति समर्पण पैदा होता है। खेल जीवन में अनुशासित करने में मदद करता है।

दो दिवसीय कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने आत्मीय उद्बोधन से सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में दूसरे दिवस में फुटबला, वॉलीबाल, बैडमिंटन व क्रिकेट की फाइनल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इसके साथ ही स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच में वॉरियर्स की टीम एक बार फिर विजेता व उपविजेता रही। वहीं दूसरी ओर फुटबाल में वॉरियर्स डिफेंडर विजेता व वॉरियर्स चैंपियन उपविजेता हुई। इसके साथ ही बैडमिंडन के क्षेत्र में भी वॉरियर्स विजेता व उपविजेता रही। जबकि वॉलीबाल टूर्नामेंट में वॉरियर्स की टीम विजेता व उपविजेता हुई।
 
मैदानी स्पर्धाओं में 100 मीटर 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ आयोजित हुई। जिसमें प्रथम विजेता 100 मीटर , 200 मीटर, 400 मीटर पुरुष रहे व 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस में महिला विजेता हुई।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को केन्द्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर द्वारा विभिन्न स्पर्धा में विजयी आये नवजवान युवक-युवतियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गाय।

कार्यक्रम के समापन में श्रीमती वंदना प्रसाद राम निदेशक बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट व विशेष रूप से आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय शोध वैज्ञानिक उपस्थित रहीं युवतियों को प्रोत्साहित करते हुए श्रीमती वन्दना प्रसाद ने कहा कि युवतियों के लिए खेल शारिरिक मानसिक विकास तथा सेना भर्ती होना - महिला सशक्तिकरण के लिए गौरव का विषय है

इस अवसर पर वॉरियर्स डिफेंस अकादमी के चेयरमैन/ प्रबंध निदेशक गुलाब सिंह ने आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी धन्यवाद दिया। विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में विजयी होने के लिये शुभकामनाएं देते हुए लक्ष्य प्राप्त के लिए भी प्रोत्साहित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!