ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
तीन अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ 31,804 मेगावाट का रिकॉर्ड… फिर भी अंधेरे में क्यों डूबा उत्तर प्रदेश? धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव,पेश किए गए रंगारंग कार्यक्रम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 मई को करेंगे अत्याधुनिक ब्रह्मोस मिसाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, पल्स पोलियो अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, पिलाया 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल तीन अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ 31,804 मेगावाट का रिकॉर्ड… फिर भी अंधेरे में क्यों डूबा उत्तर प्रदेश? धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव,पेश किए गए रंगारंग कार्यक्रम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 मई को करेंगे अत्याधुनिक ब्रह्मोस मिसाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, पल्स पोलियो अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, पिलाया 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल
Uncategorized English

नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई

D

Dainik India News

4261 views
नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। स्थानीय नगर क़स्बा में जगह-जगह मांस की दुकानें खुल गई हैं। जिसकी जहां मर्जी होती है वो वहां मांस की दुकान खोलकर बैठ जाता है। प्रशासन भी साल में एक दो बार कार्रवाई कर अपने काम से पल्ला झाड़ कर लेता है। जिसके चलते दुकानों के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। शनिवार शाम उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मी सत्येंद्र मौर्य,समशेर चौहान व थाना प्रभारी अब्दुल वहीद,उपनिरीक्षक लालमणि सरोज,उपनिरीक्षक विनोद सिंह,पुरुष आरक्षी अमरजीत सिंह,मनीष कुमार अमले के साथ मांस की दुकानों पर कार्रवाई की है। साथ ही जगह-जगह लगी मांस की दुकानों को मटन मार्केट में लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
थाना प्रभारी अब्दुल वहीद ने बताया की कि नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। जिसके चलते आज नगर पंचायत मधुबन कस्बा में लगभग एक दर्जन अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकानों पर कार्रवाई कर सामान जब्त किया गया है। साथ ही समझाया गया कि मांस की दुकानें मटन मार्केट में ही लगाई जाएं। अगर अब दुकान खुली हुई पाई जाती है, तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि नगर पंचायत में लोगों के ओर से शिकायत आई थी की इन दिनों लोग पूजा पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं। जगह-जगह चौराहों और बाजारों में मांस की दुकानों के खुलने से व्रत रखने और पूजा पाठ करने वालों को दिक्कत महसूस होती है। इन दिनों लोग खानपान को लेकर काफी सादगी बरतते हैं। जिसके चलते हमने कार्रवाई की है। साथ ही मांस बेचने वालों को निर्देश दिए हैं कि वह अब जगह-जगह दुकान ना खोलते हुए मटन मार्केट में ही दुकान लगाए। यदि इसके बाद भी यदि किसी के द्वारा दुकान खोली जाती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वही इस कार्रवाई से मांस विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!