ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • मुख्यमंत्री ने सीतापुर भ्रमण के दौरान लहरपुर तहसील के तहत अकबरपुर ग्राम स्थित सूरजकुंड मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन • नोएडा में हीट वेव से 75 शव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस • फिट-मी कम्युनिटी द्वारा प्रकृति-सान्निध्य में नववर्ष का भावपूर्ण शुभारंभ • सजीव हो उठी काकोरी एक्शन की घटना - संस्कृति कारवां संस्था का सफल मंचन - जे पी सिंह • मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार • अरुण कुमार नें ग्रहण किया जिलाधिकारी जनपद मऊ का कार्यभार • दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • मुख्यमंत्री ने सीतापुर भ्रमण के दौरान लहरपुर तहसील के तहत अकबरपुर ग्राम स्थित सूरजकुंड मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 116 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन • नोएडा में हीट वेव से 75 शव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस • फिट-मी कम्युनिटी द्वारा प्रकृति-सान्निध्य में नववर्ष का भावपूर्ण शुभारंभ • सजीव हो उठी काकोरी एक्शन की घटना - संस्कृति कारवां संस्था का सफल मंचन - जे पी सिंह • मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार • अरुण कुमार नें ग्रहण किया जिलाधिकारी जनपद मऊ का कार्यभार •
Uncategorized English

नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर: दूर-दूर से आए 1300 से अधिक दिव्यांग, 212 का ऑपरेशन चयन और 690 का माप लिया

D

Dainik India News

• 6144 views
नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर: दूर-दूर से आए 1300 से अधिक दिव्यांग, 212 का ऑपरेशन चयन और 690 का माप लिया

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ, 28 जुलाई 2024। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को लखनऊ के किसान बाजार, विभूति खंड स्थित एक होटल में नि:शुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और नारायण लिंब व केलिपर्स माप शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप, मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी रामचंद्र प्रधान एवं गौरी शंकर गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मंत्री कश्यप ने कहा, "मैं नारायण सेवा संस्थान की सेवाएं देखकर अभिभूत हूँ। उत्तर प्रदेश के हजारों दिव्यांगों को मदद के लिए आगे आने पर संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का अभिनंदन करता हूँ। ऐसे संस्थानों के योगदान से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्यों में गति मिलती है और विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।" उन्होंने नारायण सेवा संस्थान को हर संभव मदद देने और प्रदेश में रोजगार मेले लगाने की भी घोषणा की।

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा, "संस्थान दिव्यांगों को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास और कार्य कर रही हैं, वह अनुकरणीय है।" एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी संस्थान से शिविर आयोजित करने का आग्रह करते हुए संस्थान की टीम और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की।

शिविर के दौरान मंत्री कश्यप ने दिव्यांगों के अनुभव सुने और डॉक्टरों की टीम से उपचार और लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया।

प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान की नि:शुल्क सेवाओं के बारे में बताया कि वे ऑपरेशन, नारायण लिंब लगाना, 5000 लोगों को रोज भोजन कराना, आर्थिक रूप से असमर्थ 600 मजदूरों के बच्चों के लिए नि:शुल्क नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल चलाना, सैकड़ों दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई, मेहंदी का प्रशिक्षण देना और उनका सामूहिक विवाह कर घर बसाने जैसे अनेक प्रकल्प चला रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज शिविर में करीब 60 फीसदी दिव्यांग सड़क दुर्घटना से अपंग हुए हैं, जिनमें 20 प्रतिशत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे और 15 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। 30 प्रतिशत ऑपरेशन के लिए आए हैं। बाकी अन्य आयुवर्ग और दिव्यांगता वाले हैं। यह शिविर सफल और ऐतिहासिक रहा।"

शिविर में स्थानीय संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति, लखनऊ जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सहित 30 से अधिक संगठन ने सेवाएं दीं। संस्थान ने उनके कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चोबिसा ने बताया कि आज शिविर में 1300 से अधिक दिव्यांग आए जिन्हें संस्थान पीएंडओ टीम ने देखा और 520 दिव्यांगों का नारायण लिंब हाथ-पैर और 170 जन का केलिपर्स लगाने के लिए माप लिया। करीब 210 दिव्यांग रोगियों का चयन शल्य चिकित्सा हेतु किया गया, जिनका उदयपुर ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन होगा।

शिविर प्रभारी अचल सिंह भाटी ने बताया कि कास्टिंग और माप के लिए चयनित दिव्यांगों को करीब 2 से 3 माह बाद पुनः लखनऊ में शिविर कर नारायण लिंब पहनाए जाएंगे। संस्थान द्वारा निर्मित ये नारायण लिंब गुणवत्ता युक्त, वजन में हल्के और उपयोग में टिकाऊ हैं। शिविर में लखनऊ के आसपास और सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, बलिया, बनारस, आगरा, झांसी, मिर्जापुर आदि जिलों के अलावा बिहार और उत्तराखंड के भी रोगी आए। सभी रोगियों को संस्थान की ओर से नि:शुल्क भोजन, चाय और अल्पाहार प्रदान किया गया। संस्थान की 50 सदस्यीय टीम की एकजुटता और मेहनत से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्थान मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!