ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर • राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का दिव्य उत्सव • जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र • सीएम योगी का चाबुक: 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज • उन्नति का मूलमन्त्र-ब्रह्मचर्य:श्री राम शर्मा आचार्य • चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ लखनऊ ने प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर • राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का दिव्य उत्सव • जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र • सीएम योगी का चाबुक: 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज • उन्नति का मूलमन्त्र-ब्रह्मचर्य:श्री राम शर्मा आचार्य • चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ लखनऊ ने प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की - जितेन्द्र प्रताप सिंह •
Uncategorized English

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित

D

Dainik India News

• 6546 views
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित

छात्रों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने का संदेश

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

दैनिक इंडिया न्यूज , लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल, उपप्राचार्य संगीता सक्सेना तथा विद्यालय के टेक्निकल एक्सपर्ट संदीप कुमार उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के वैज्ञानिक घनश्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में उनके सहयोगियों द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के उपाय बताना था।

विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक युग में युवा वर्ग ऑनलाइन प्रलोभनों में फंसकर अनजाने में अपराध से जुड़ जाते हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत और सामाजिक सुरक्षा प्रभावित होती है। विद्यार्थियों को विभिन्न पेमेंट ऐप्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, असंवैधानिक वेबसाइट्स, ऑनलाइन गेम्स और वीडियो कॉल्स के जरिए होने वाली ठगी और साइबर अपराधों से सावधान रहने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा को अपनाने और दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने का संकल्प लिया।

समापन अवसर पर प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने NIELIT के सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से छात्रों में जागरूकता लाते हैं और आने वाले समय में समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!