ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन • सहारा हॉस्पिटल में पहली बार नयी तकनीक "लॉट सीआरटी पेसमेकर" से मरीज को मिला नया जीवन • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, • मुख्यमंत्री ने 'उत्तरायणी कौथिग-2025' में की शिरकत: लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग • गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के तत्वाधान में श्री अपरिमेय दास के श्रीमुख से गीता ज्ञान पर व्याख्यान • एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक • संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन • सहारा हॉस्पिटल में पहली बार नयी तकनीक "लॉट सीआरटी पेसमेकर" से मरीज को मिला नया जीवन • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, • मुख्यमंत्री ने 'उत्तरायणी कौथिग-2025' में की शिरकत: लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग • गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के तत्वाधान में श्री अपरिमेय दास के श्रीमुख से गीता ज्ञान पर व्याख्यान • एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक •
ताज़ा खबर English

पोते के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटक रही दादी

D

Dainik India News

• 6398 views
पोते के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटक रही दादी

दैनिक इंडिया न्यूज़ हरदोई। जनपद के थाना टंडियावा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा में बीते 2 अगस्त को अपने जवान पोते की हत्या करने वाले को सजा दिलाने के लिए मृतक की दादी दर-दर भटक रही है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। मृतक की दादी का रो रो कर बुरा हाल है और वह अपनी फरियाद अधिकारियों को सुनाती घूम रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आई मृतक की दादी प्रेमा देवी ने बताया उसका लड़का संजय बिजली विभाग में काम करता था लेकिन उसके मरने के बाद मृतक आश्रित में उसके पोते आशीष को नौकरी मिलने वाली थी जो उसके नाना बालक राम को मंजूर नहीं था। वह अपनी लड़की को नौकरी दिलाना चाहता था और इसीलिए उसने आशीष को पहले मारा पीटा और बाद में उसकी हत्या करके उसे रस्सी से बांधकर लटका दिया। पीड़िता ने बताया कि हत्यारा बालक राम सेवानिवृत्त पंचायत सचिव है, जिस पर करोड़ों रुपए के गबन का भी आरोप है। उसने थाने से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक धन के बल पर न तो रिपोर्ट होने दी और न ही कोई कार्यवाही करने दी।अब रिपोर्ट लिखवाने के लिए पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाने आए मृतक की दादी रो-रोकर सभी को अपनी आपबीती सुना रही है। मृतक की दादी प्रेमा देवी ने बताया कि वह थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट काट कर थक चुकी है ,लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।उसने यह भी बताया उसकी बहू और उसकी पोती भी खतरे से बाहर नहीं है,जिसको बालकराम अपने घर में बंधक बनाकर रख रहा है और बाहर से ताला लगाकर उसको घर के अंदर ही रखे हुए हैं। न ही किसी से फोन पर बात करने दी जाती है और न ही उसको कहीं बाहर जाने जाने दिया जाता है।प्रेमा देवी का कहना है कि यदि उसकी बहू और पोती को सुरक्षित उसके घर तक नही पहुंचाया गया, तो वह दिन दूर नहीं जब उसकी बहू और पोती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।इसे लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।अब देखना यह होगा कि हत्यारे कब तक पुलिस की कार्यवाही से बचते रहते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!