ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती के संस्थापकबाबा योगेन्द्र जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी • अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार • कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, • रूस ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन ने की वैश्विक वितरण की घोषणा • मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन • बदजुबानी दुर्गति कराती है, वक्त सबको सुधार देता हैः सीएम योगी • मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती के संस्थापकबाबा योगेन्द्र जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी • अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार • कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, • रूस ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन ने की वैश्विक वितरण की घोषणा • मधुबन में दुर्गा पंडालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन • बदजुबानी दुर्गति कराती है, वक्त सबको सुधार देता हैः सीएम योगी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रंगोत्सव में थिरके कदम : युवाओं, युवतियों व महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके

D

Dainik India News

• 7296 views
रंगोत्सव में थिरके कदम : युवाओं, युवतियों व महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके

प्रेम, सौहार्द और उल्लास के रंगों में सराबोर हुआ मधुबन क्षेत्र

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।रंगों और उमंगों के महापर्व होली पर जनपद मऊ सहित मधुबन क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास, उल्लास और पारस्परिक सौहार्द का अनुपम दृश्य देखने को मिला। बुधवार को प्रातःकाल से ही लोग रंग, अबीर और गुलाल लेकर एक-दूसरे को सराबोर करते रहे। चारों ओर फगुआ गीतों की मधुर गूंज और उत्सवधर्मी वातावरण ने सम्पूर्ण क्षेत्र को रंगमय बना दिया।


होली के पारंपरिक गीतों, हास्य-विनोद और रंगारंग उल्लास के मध्य लोगों ने परस्पर रंग लगाकर स्नेह, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर युवाओं, युवतियों तथा महिलाओं की टोलियां विभिन्न स्थानों पर स्थापित डीजे की कर्णप्रिय धुनों पर देर शाम तक झूमती-गाती और उत्सव के उल्लास में थिरकती रहीं। रंग, संगीत और उमंग के इस अनूठे संगम ने पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
उधर, इस रंगोत्सव को पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पांडेय के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल निरंतर क्षेत्र का भ्रमण करता रहा। पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और सक्रियता के कारण सम्पूर्ण क्षेत्र में होली का पर्व शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुआ।

रंगों के इस महापर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आत्मीयता और पारस्परिक प्रेम के आदान-प्रदान का भी अद्वितीय उत्सव है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!