ब्रेकिंग न्यूज़
भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई | भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस महानिरीक्षक की समीक्षा बैठक:मिशन शक्ति मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी,त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा,दिए निर्देश • "आत्म-समर्पण और आत्म-संवाद: जीवन की अर्थव्यवस्था" • 2027 की सियासी जंग की तैयारी! कैंट मंडल में भाजपा का ‘मास्टर प्लान’—प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र • लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं-उपजिलाधिकारी मधुबन मऊ • पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन • विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि • क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 • डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस • पुलिस महानिरीक्षक की समीक्षा बैठक:मिशन शक्ति मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी,त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा,दिए निर्देश • "आत्म-समर्पण और आत्म-संवाद: जीवन की अर्थव्यवस्था" • 2027 की सियासी जंग की तैयारी! कैंट मंडल में भाजपा का ‘मास्टर प्लान’—प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र • लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं-उपजिलाधिकारी मधुबन मऊ • पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन • विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि • क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 • डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस •
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रधानमंत्री आगामी 25 अक्टूबर को जनपद सिद्धार्थनगर से प्रदेश के 07 नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे

D

Dainik India News

• 5547 views
प्रधानमंत्री आगामी 25 अक्टूबर को जनपद सिद्धार्थनगर से प्रदेश के 07 नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आगामी 25 अक्टूबर को जनपद सिद्धार्थनगर में नवनिर्मित स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिद्धार्थनगर सहित 07 मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सिद्धार्थनगर का भ्रमण किया। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जिन 06 अन्य नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें एटा, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, देवरिया तथा प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम बी0एस0ए0 मैदान में बन रहे जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर निर्माणाधीन पंडाल का अवलोकन किया और इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मैदान के बीच व आस-पास से गुजरने वाले बिजली के तारों को समय से हटवाने के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने नवनिर्मित स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में बने लैब, कक्ष, मीटिंग हॉल के साथ-साथ पूरे परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने वहां आहूत एक बैठक में लोकार्पण कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्हांेने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज से नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की तैयारियों के विषय में मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इससे सम्बन्धित सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के दृष्टिगत भारत-नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बरतते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उचित पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद सिद्धार्थनगर भ्रमण के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की श्रंृखला स्थापित की जा रही है। इसी श्रृंखला के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में एक मात्र बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज था। आज जनपद गोरखपुर में एम्स बनकर लगभग तैयार है। इसका लोकार्पण शीघ्र ही प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने बताया कि सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में एम0बी0बी0एस0 के 100 छात्रों का प्रतिवर्ष प्रवेश होगा, जो नीट से चयनित होकर आएंगे। जनपद सिद्धार्थनगर का मेडिकल कॉलेज अपने पहले सत्र की कक्षाएं प्रारम्भ करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेडिकल कॉलेज का नामकरण श्री माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर होगा। भगवान बुद्ध की धरती पर प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन करने के उद्देश्य से आज उन्होंने जनपद सिद्धार्थनगर का भ्रमण किया है। जनपद सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज के क्रियाशील होने के उपरान्त आस-पास ही नहीं, मित्र देश नेपाल के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बस्ती में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया गया था। इस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। इसी प्रकार जनपद बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भी 02 वर्ष पूर्व प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी थी। यह श्रृंखला आगे भी इसी प्रकार चलती रहेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन ने प्रदेश में 07 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता प्रदान की है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एम0बी0बी0एस0 के 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इन सभी छात्रों का प्रवेश नीट काउंसिल द्वारा किया जाएगा। प्रदेश सरकार सभी 75 जनपदों में एक-एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!