ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
पौधरोपणः लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले  • मुख्यमंत्री ने लद्दाख में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद हरदोई निवासी सेना के जवान श्री सत्यम कुमार पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी • जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेंटी की बैठक • तिवारी मेडिकल स्टोर के सौजन्य से सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर • हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें • महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य • शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला • डेनमार्क में भारत ने मनाया स्‍वतंत्रता दिवस, विस अध्‍यक्ष ने कोपेन हेगेन में फहराया तिरंगा; बोले-दुनिया में बढ़ा है भारत का कद • पौधरोपणः लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले  • मुख्यमंत्री ने लद्दाख में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद हरदोई निवासी सेना के जवान श्री सत्यम कुमार पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी • जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेंटी की बैठक • तिवारी मेडिकल स्टोर के सौजन्य से सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर • हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें • महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य • शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला • डेनमार्क में भारत ने मनाया स्‍वतंत्रता दिवस, विस अध्‍यक्ष ने कोपेन हेगेन में फहराया तिरंगा; बोले-दुनिया में बढ़ा है भारत का कद •
ताज़ा खबर English

पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों का नरसंहार: लखनऊ में संत समाज का उग्र विरोध,

D

Dainik India News

• 7315 views
पहलगाम में हिंदू तीर्थयात्रियों का नरसंहार: लखनऊ में संत समाज का उग्र विरोध,

पाकिस्तान को चेतावनी अब म्यांमार जैसी कार्यवाही तय!

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ | 23 अप्रैल 2025
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश के हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस हिंदू नरसंहार में, आतंकियों ने कलावा देखकर तीर्थयात्रियों को गोली मार दी, जिससे यह साफ़ हो गया कि यह हमला एक सोची-समझी सांप्रदायिक साजिश है।

इस निर्मम नरसंहार के विरोध में लखनऊ में राष्ट्रीय सनातन महासंघ और संत समाज के नेतृत्व में सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में हज़ारों संत, भक्त, और समाजसेवी शामिल हुए और आतंकवाद के विरुद्ध एक स्वर में हुंकार भरी।

“भारत चुप है, पर कायर नहीं” — जितेंद्र प्रताप सिंह

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंच से पाकिस्तान और आतंकियों को स्पष्ट चेतावनी दी:

"अगर तुम नहीं सुधरे, तो याद रखो — भारत ने म्यांमार में आतंकियों के ठिकानों को घुसकर नेस्तनाबूद किया था। वही हाल तुम्हारा भी होगा। भारत कायर नहीं, संयमी है। पर जब सनातन धर्म के भक्तों पर वार होता है, तो हम शस्त्र भी उठाना जानते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि “अब केवल श्रद्धांजलि नहीं चाहिए, अब न्याय चाहिए। केंद्र सरकार को जवाब देना ही होगा।”

संत समाज ने साधा सरकार पर भी निशाना

प्रदर्शन में उपस्थित स्वामी कौशिक महाराज, संत विवेक तांगड़ी, और चिन्मयानंद मिशन जैसे अनेक धार्मिक संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि:

“कश्मीर में हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की है। अगर अब भी कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो सनातन समाज चुप नहीं बैठेगा। हम लोकतांत्रिक मर्यादाओं में रहकर जनजागरण का बिगुल बजाएंगे।”

कलावा देखकर हत्या — क्या यह मानवता है?

हमले की सबसे हृदयविदारक बात यह रही कि आतंकियों ने पहले तीर्थयात्रियों से उनका धर्म पूछा, फिर हाथ में बंधे कलावे को देखकर गोली मारी। इस बात ने पूरे हिंदू समाज को आक्रोशित कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा, पर भारत चाहता है ठोस जवाब

अमेरिका, फ्रांस, इजरायल सहित कई देशों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में समर्थन का आश्वासन दिया है। लेकिन भारत का जनमानस अब केवल निंदा नहीं, "एक्शन" चाहता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!