ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया कारगिल दिवस 2023 मे दया शंकर सिंह सेना के वर्तमान, भूतपूर्व तथा कारगिल के रणबांकुरों को किया नमन शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कारगिल विजय दिवस पर सुर्या स्मृतिका स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि कुलाधिपति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत पार्टी रवानगी स्थल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण जिलाधिकारी नें जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ श्रीराम आयुष चिकित्सालय के लोकार्पण की तारीख तय केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया कारगिल दिवस 2023 मे दया शंकर सिंह सेना के वर्तमान, भूतपूर्व तथा कारगिल के रणबांकुरों को किया नमन शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कारगिल विजय दिवस पर सुर्या स्मृतिका स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि कुलाधिपति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत पार्टी रवानगी स्थल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण जिलाधिकारी नें जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ श्रीराम आयुष चिकित्सालय के लोकार्पण की तारीख तय
उत्तर प्रदेश English

प्रधानमंत्री कल 03 जून को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे

B

Bhargav Bhargav

3837 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री पथरी देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 03 जून, 2022 को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे।

भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति जी तथा प्रधानमंत्री जी पथरी देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री जी डॉ0 बी0आर0 अम्बेडकर भवन स्थित डॉ0 आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करेंगे। तत्पश्चात् प्रधानमंत्री जी ‘मिलन केन्द्र’ का भ्रमण कर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करेंगे। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति जी के पैतृक आवास ‘मिलन केन्द्र’ को उनकी इच्छानुसार सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था। इसे सामुदायिक केन्द्र (मिलन केन्द्र) के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसके उपरान्त, राष्ट्रपति जी तथा प्रधानमंत्री जी गांव परौंख में आयोजित सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित होंगे। यहां पर प्रधानमंत्री जी आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां पर निर्मित सेल्फी प्वाइण्ट पर प्रधानमंत्री जी तथा अन्य विशिष्ट महानुभावों द्वारा सेल्फी ली जाएगी।

प्रधानमंत्री जी द्वारा इस समारोह में कानपुर देहात पर केन्द्रित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जाएगा। यहां पर वे जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी तथा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रपति जी और परौंख गांव पर केन्द्रित डॉक्युमेण्ट्री का भी प्रदर्शन होगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!