ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
विपक्षी हंगामे के बीच गूँजा राष्ट्र स्वर : ‘वंदे मातरम राष्ट्र का प्राण है’ — राजनाथ सिंह • विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन • संपूर्ण मंगल का आधार हैं गणेश और गौरी—जेपी सिंह • <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:आनंद मणि त्रिपाठी • टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी • राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, 6:00 बजे तक 52.23 प्रतिशत हुई वोटिंग • 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • विपक्षी हंगामे के बीच गूँजा राष्ट्र स्वर : ‘वंदे मातरम राष्ट्र का प्राण है’ — राजनाथ सिंह • विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन • संपूर्ण मंगल का आधार हैं गणेश और गौरी—जेपी सिंह • <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:आनंद मणि त्रिपाठी • टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी • राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिजनों के साथ किया मतदान, 6:00 बजे तक 52.23 प्रतिशत हुई वोटिंग • 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार •
Uncategorized English

बगैर हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

D

Dainik India News

• 6134 views
बगैर हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

बाराबंकी, दैनिक इंडिया न्यूज़। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हथौंधा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोटवा सड़क चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी लेकर चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि हेलमेट न पहनने और तीन सवारी बैठाने पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया, जो आगे भी जारी रहेगा।

सुरक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य

चौकी इंचार्ज ने वाहन चालकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और दोपहिया वाहन पर केवल दो सवारी बैठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट न होने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस चेकिंग अभियान में दीवान सुरेश कुमार, उमेश कुमार, पुलिसकर्मी सोनू फौजदार, सरवन, मोहम्मद आसिफ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इसके अलावा, चौकी इंचार्ज हथौंधा ने आमजन से होली का त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!