ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल यूपी के हर ग्राम पंचायत में किसान चौपाल लगाएगी भाजपा पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां - आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल यूपी के हर ग्राम पंचायत में किसान चौपाल लगाएगी भाजपा पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, सीएम योगी ने इन 7 दिग्गज नेताओं को दिया मंत्रिमंडल में स्थान, पढ़िए सब में क्या है खूबियां -
उत्तर प्रदेश सरकार English

भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

B

Bhargav Bhargav

3 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

सनातन धर्म-संस्कृति के उन्नयन तथा रामराज्य की परिकल्पना में रामायण जैसे कालजयी महाग्रन्थ की रचना कर योगदान देने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती योगी सरकार इस वर्ष भी भव्यता से मनाएगी। इसके लिए विकास खंड स्तर पर तैयारी की जा रही है। रामायण काल, महर्षि वाल्मीकि, श्रीराम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही सभी प्रमुख श्रीराम व हनुमान जी के मंदिरों को सजाकर वहां रामायण पाठ के साथ भव्य दीपदान का फरमान सरकार की तरफ से दिया गया है। शासन की मंशा का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर में जिलाधिकारी ने सीडीओ, सभी एसडीएम, उप निदेशक बौद्ध संग्रहालय तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।
अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर हर साल वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस गणना के अनुसार इस साल वाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर को है। महर्षि वाल्मीकि को रामायण महाग्रन्थ की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की गाथा, उनके त्याग, मर्यादाओं के पालन, एवं कर्तव्य परायणता भरे आदर्श जीवन के संदेश को देश-दुनिया मे जन जन तक पहुंचाने का श्रेय जाता है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते पांच साल से पूरे प्रदेश में प्रति वर्ष वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाए जाने की शुरुआत हुई। बतौर मुख्यमंत्री चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पर जाकर श्रद्धा निवेदित करने का श्रेय भी योगी आदित्यनाथ को ही जाता है। सीएम में महर्षि वाल्मीकि के चित्रकूट स्थित आश्रम का कायाकल्प कराते हुए इसे सांस्कृतिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराया है।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होने वाले आयोजनों को लेकर एक बार फिर विकास खण्ड स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने सभी मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। वाल्मीकि जयंती पर शासन की मंशा जिलों में विकास खण्ड स्तर तक रामायण काल से जुड़े सभी स्थलों, श्रीराम-हनुमान मंदिरों पर 8, 12 अथवा 24 घण्टे के रामायण पाठ कराने के साथ भव्य दीपदान कार्यक्रम की है। इस आयोजन को संस्कृतिक दलों, कलाकारों का चयन कर पूर्ण करने की जिम्मेदारी संस्कृति एवं सूचना विभाग को दी गई है। वाल्मीकि जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई तैयारियों की समीक्षा 8 अक्टूबर की शाम को शासन की तरफ से नामित नोडल अधिकारी द्वारा की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!