ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मऊ निवासी छात्र फंसा यूक्रेन में हालात देख परिवार जन की बढ़ी चिंता • आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन • थाना पाली हरदोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, किया गया सम्मानित • <em>विद्युत निगम द्वारा नोटिस के बिना ही बिजली कनेक्शन काटी गई</em> • रुद्राभिषेक महोत्सव: वारियर डिफेंस एकेडमी में गूंजा वैदिक स्वर, सनातन परंपराओं का हुआ गौरवमय उद्घोष • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जन शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन • सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित, दरोगा भी आरोपी • मऊ निवासी छात्र फंसा यूक्रेन में हालात देख परिवार जन की बढ़ी चिंता • आई0आई0टी0 कानपुर में सीएम योगी ने अपने ही सरकार का किया मूल्यांकन • थाना पाली हरदोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, किया गया सम्मानित • <em>विद्युत निगम द्वारा नोटिस के बिना ही बिजली कनेक्शन काटी गई</em> • रुद्राभिषेक महोत्सव: वारियर डिफेंस एकेडमी में गूंजा वैदिक स्वर, सनातन परंपराओं का हुआ गौरवमय उद्घोष • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जन शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन • सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित, दरोगा भी आरोपी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती

D

Dainik India News

• 7544 views
भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती

उत्तर प्रदेश में राज्य, जिला व तहसील स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के जरिए दानवीर भामाशाह की जयंती को विशिष्ट बनाने पर योगी सरकार का फोकस

इस विषय में विस्तृत कार्ययोजना को लागू करेगा संस्कृति विभाग, राज्य कर विभाग, एमएसएमई, नगरीय विकास, ग्राम्य विकास व औद्योगिक विकास की भी होगी सहभागिता

राज्य भर में प्रदर्शनियों के आयोजन व प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को सम्मानित कर व्यापारी कल्याण दिवस को खास बनाएगी योगी सरकार

प्रत्येक जिले में होगा इनवेस्टर्स समिट का आयोजन, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी को लखनऊ में 'भामाशाह पुरस्कार' देगी योगी सरकार

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। देश की आन-बान शान रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की बहादुरी के किस्से-कहानियों की बात करते लोग आज भी नहीं थकते हैं। कभी मुगलों की दासता स्वीकार न करने वाले आत्मसम्मानी और मातृभूमि के लिए सब कुछ न्योछावर करने का संकल्प रखने महाराणा को सेना खड़ी करने के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाले दानवीर भामाशाह का भी महत्व कम नहीं है। इसी महत्व को जनमानस में प्रसारित करने और उत्तर प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को सम्मानित करने के लिए योगी सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 29 जून को भामाशाह जयंती पर अब योगी सरकार प्रदेश भर में भव्य आयोजनों के जरिए व्यापारी कल्याण दिवस के तौर पर मनाए जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार के समक्ष इस वर्ष भामाशाह जयंती को प्रदेश में मनाए जाने को लेकर मांग व सुझाव आए थे, जिसे सीएम योगी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अब इस परिपेक्ष्य में विस्तृत कार्ययोजना को क्रियान्वित कर दिया है। 

संस्कृति विभाग को जारी किए गए निर्देश

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, संस्कृति विभाग को आयोजन के संबंध में स्पष्ट निर्देश देते हुए राज्य कर विभाग, एमएसएमई, नगरीय विकास, ग्राम्य विकास व औद्योगिक विकास की भी सहभागिता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार, प्रदेश में भामाशाह जयंती पर राज्य, जिला व तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें ओडीओपी से जुड़े उत्पादों के स्टॉल प्रमुख होंगे। वहीं, भामाशाह की जीवनी, उनके महत्व और महाराणा प्रताप को उनके द्वारा दी गई मदद संबंधी तथ्यों को कार्यक्रम में संगीत, नृत्य नाटिका व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के प्रत्येक जिले में व्यापारी कल्याण दिवस पर इनवेस्टर्स समिट का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में राज्यस्तरीय भव्य आयोजन के जरिए 29 जून यानी भामाशाह जयंती को प्रत्येक वर्ष व्यापारी कल्याण दिवस पर प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी को भामाशाह पुरस्कार भी दिया जाएगा।

1.70 करोड़ रुपए किए जाएंगे उ.प्र संगीत नाटक अकादमी के खाते में ट्रांसफर

प्रदेश में भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस से संबंधित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी को 6 विभागों से कुल मिलाकर कर 1.70 करोड़ रुपए बतौर सहयोग राशि उपलब्ध कराया जाएगा। इस क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा 30 लाख, सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा 30 लाख, एमएसएमई द्वारा 20 लाख, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 20 लाख, समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 लाख तथा संस्कृति विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की सहयोग राशि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!