ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
“हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल किसान नहरों को न काटे बल्कि कुलाबों से ही सिंचाई करें:जिलाधिकारी मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना: निवेशकों और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार उन्नाव पुलिस ने दो शातिर चोर किया गिरफ्तार बलिया बलिदान दिवस’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल" जनता को दिया संदेश “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का व्यापारियों ने लिया संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल किसान नहरों को न काटे बल्कि कुलाबों से ही सिंचाई करें:जिलाधिकारी मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना: निवेशकों और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार उन्नाव पुलिस ने दो शातिर चोर किया गिरफ्तार बलिया बलिदान दिवस’ में मुख्यमंत्री हुए शामिल" जनता को दिया संदेश
उत्तर प्रदेश English

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

D

Dainik India News

36 views
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

आगामी त्योहारों को देखते हुए सतर्कता और सुरक्षा पर जोर

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ (उत्तर प्रदेश)।कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इला मारन, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कानून व्यवस्था और राजस्व वादों की समीक्षा

मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24, 67, 38(2), 80 और 116 के अंतर्गत लंबित वादों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण हैं, इसलिए राजस्व एवं पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी होगी। जनसुनवाई के दौरान जमीनी विवादों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीआईजी ने त्योहारों को देखते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी नई परंपरा की शुरुआत न हो और मूर्ति विसर्जन स्थलों का पूर्व निरीक्षण अनिवार्य है। आतिशबाजी के भंडारण व परिवहन, अवैध शराब पर नियंत्रण और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क सुरक्षा और यातायात पर निर्देश

बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के दौरान पता चला कि इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। 26 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। एनएचएआई प्रतिनिधि की लापरवाही पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही, नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

विकास और सामाजिक योजनाओं की समीक्षा

निर्माण कार्य: मंडलायुक्त ने सभी निर्माण विभागों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जल जीवन मिशन: खुदाई से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग: अवैध अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई और प्राइवेट हॉस्पिटल्स के बाहर अतिक्रमण रोकने के निर्देश।

गोवंश संरक्षण: सभी गो-आश्रयों में साफ-सफाई, हरे चारे और पानी की समुचित व्यवस्था पर जोर।

शिक्षा विभाग: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य।

सामाजिक वनीकरण: पौधारोपण के बाद पौधों की देखरेख के लिए ग्राम प्रधान और डीसी मनरेगा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

त्योहारों की तैयारी और सतर्कता

मंडलायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अधिकारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और जनता दर्शन के दौरान सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!