ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
सहारा हॉस्पिटल में भव्यता से मनायी गयी लैम्प लाइट सेरेमनी • माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी • खत्म होंगे विवाद और स्मार्ट बनेंगे गांव-योगी • महाकाव्य रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह • 100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में जुटा संघ: लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले - “भारत जाग चुका है, अब रुकने वाला नहीं” • गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्यता हेतु निर्वाचन सम्बन्धी तिथियां जारी, • शांति भंग की आशंका में 09 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा • सहारा हॉस्पिटल में भव्यता से मनायी गयी लैम्प लाइट सेरेमनी • माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी • खत्म होंगे विवाद और स्मार्ट बनेंगे गांव-योगी • महाकाव्य रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह • 100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में जुटा संघ: लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले - “भारत जाग चुका है, अब रुकने वाला नहीं” • गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्यता हेतु निर्वाचन सम्बन्धी तिथियां जारी, • शांति भंग की आशंका में 09 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मंडलायुक्त स्तर की समिति करेगी अटल आवासीय विद्यालय के पात्र बच्चों की मैपिंग

D

Dainik India News

• 8832 views
मंडलायुक्त स्तर की समिति करेगी अटल आवासीय विद्यालय के पात्र बच्चों की मैपिंग

सीएम योगी का निर्देश- अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य को करें तेज

सीबीएसई और आईसीएसई पैटर्न पर जुलाई माह से प्रारंभ हो जाएगा सत्र

बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग और प्राणायाम कराया जाएगा

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज़, 27 फरवरी, लखनऊ। प्रदेश के निराश्रित, आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में बन रहे बोर्डिंग स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मंडलायुक्त स्तर की एक समिति पात्र बच्चों का चयन करेगी। इस समिति में जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्माणाधीन इन विद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिए हैं।

नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बन रहे इन अटल आवासीय विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर जुलाई माह में सत्र प्रारंभ कर दिए जाएंगे। जिन मंडलों में विद्यालय का निमार्ण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं वहां तेज गति से योजना को आगे बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया है। सत्र प्रारंभ होने से पहले ही विद्यालय में पद के अनुरूप शैक्षिक योग्यता और व्यवहारिक ज्ञान-कौशल का विधिवत परीक्षण करते हुए प्राचार्य और शिक्षकों का चयन कर लिया जाएगा। साथ ही सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का प्रबंध भी तय समय में सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

सत्र प्रारंभ करने के साथ ही छात्रावास में बच्चों के लिए पूरी समय-सारणी तैयार कराई जाएगी। प्रातःकाल उठने से लेकर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम तय होंगे। बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें योग और प्राणायाम कराया जाएग। साथ ही बच्चे देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत हों इसके लिए विद्यालय में राष्ट्रगीत का गायन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इन विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए स्वाध्याय और अन्य कार्यक्रमों का समय निर्धारित किया जाएगा।

सभी मंडलों में स्थापित कराए जा रहे एक हजार छात्रों की क्षमता वाले अटल आवासीय विद्यालय में प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक-बालिकाओं, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों, कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिए पात्र बच्चों को कक्षा 06 से 12वीं तक संस्कारपरक गुणवत्तापूर्ण आवासीय पठन-पाठन की व्यवस्था होगी। यहां पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के सभी अवसर उपलब्ध होंगे। परिसर के भीतर ही शिक्षकों का आवास और छात्रावास भी होगा। यहां खेल स्टेडियम भी होंगे और कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। यह आवासीय संस्थान विद्यार्थी के समग्र व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट केंद्र होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!