ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” • शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति गिरफ्तार • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • नवरात्रि अष्टमी पर अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने किया महागौरी का पूजन, अर्पित की चुनरी, की परिक्रमा • उत्तर भारत के पहले हाइपरस्केल डेटा सेंटर का योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण • ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव • पुलिस ने नाबालिग चोर का किया चालान,भेजा बाल सुधार गृह • संस्कृत भाषा को अब जन प्रिय बनाने में देर नहीं-ब्रह्म देव राम तिवारी • Piped domestic gas facilities will be made available to 20 lakh houses of Purvanchal” • शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति गिरफ्तार • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • नवरात्रि अष्टमी पर अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने किया महागौरी का पूजन, अर्पित की चुनरी, की परिक्रमा • उत्तर भारत के पहले हाइपरस्केल डेटा सेंटर का योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण • ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव • पुलिस ने नाबालिग चोर का किया चालान,भेजा बाल सुधार गृह • संस्कृत भाषा को अब जन प्रिय बनाने में देर नहीं-ब्रह्म देव राम तिवारी •
Uncategorized English

मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

• 6281 views
मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण

पंकज झा,दैनिक इंडिया यूपी न्यूज़ ,

मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । ज्ञात हो कि विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल में एक विशेष निरीक्षण है, जिसमें चलती ट्रेन से निरीक्षण कार की खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान, मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई, यात्री सुविधाएं और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई) में सुधार, ओएचई स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति, सिग्नल दृश्यता, सिग्नल बाक्स की स्थिति, जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर आदि मण्डल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मण्डल द्वारा देखे गए।
मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज मण्डल, रजनीश अग्रवाल ने सर्वप्रथम शुजातपुर स्टेशन का निरीक्षण किया शुजातपुर स्टेशन की कार्यप्रणाली का गहनता से निरीक्षण के साथ मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने कर्मचारियों से शुजातपुर स्टेशन की कार्यप्रणाली एवं संरक्षा संबंधी विषय में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बढ़ते हुए क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित फतेहपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। फतेहपुर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहनता से अवलोकन किया । मण्डल रेल प्रबंधक, ने इस दौरान गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की एवं सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया । इसी क्रम में उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चयनित गोविंदपुरी एवं पनकी धाम स्टेशनों का भी निरीक्षण किया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्यों का गहनता पूर्वक अवलोकन किया और कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ध्यातव्य है कि प्रयागराज मण्डल में अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत फतेहपुर, गोविंदपुरी एवं पनकी धाम सहित 15 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है मण्डल रेल प्रबंधक ने फतेहपुर, गोविंदपुरी एवं पनकी धाम के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि कार्य को उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करें ।
इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक-समन्वय, आकांशु गोविल; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक-कोचिंग, हिमांशु शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर-II, भूपेश पाण्डेय; मण्डल इंजीनियर-V , आयुष कुमार सिंह; वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर-सिग्नल, उज्जवल गुप्ता; वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर-परिचालन, प्रदीप शर्मा; वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर-टीआरडी, वीरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर-सामान्य, कुँवर सिंह यादव; उप मुख्य परियोजना प्रबंधक-गति शक्ति यूनिट, दीपक कुमार भारद्वाज; वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर-सी&डब्ल्यू , शिव सिंह; वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधक,आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, यूसी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!