ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम • थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार • लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम के आइजोल में स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, डिजिटल भुगतान से की खरीदारी • नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ • आप सभी को होली के पावन पर्व पर सपरिवार अनंत शुभकामनाएं-संदीप गुप्ता • महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों से किया संवाद • दैनिक इंडिया न्यूज पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें • मो.साहब का जन्मदिन सद्भावना के रूप में मनाया गया  • सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम • थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार • लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम के आइजोल में स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, डिजिटल भुगतान से की खरीदारी • नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ • आप सभी को होली के पावन पर्व पर सपरिवार अनंत शुभकामनाएं-संदीप गुप्ता • महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों से किया संवाद • दैनिक इंडिया न्यूज पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें • मो.साहब का जन्मदिन सद्भावना के रूप में मनाया गया  •
Uncategorized English

मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 5867 views
मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक संपन्न

15 नए मतदेय स्थलों का प्रस्ताव, राजनीतिक दलों से लिखित सुझाव की अपील

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्निर्धारण जारी

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश।अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 356 मऊ के मतदेय स्थलों के संभाजन पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का चयन, पुनर्निर्धारण और भवनों का भौतिक सत्यापन अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाना अनिवार्य है। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र 356 मऊ में कुल 493 मतदेय स्थल हैं। नए संभाजन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 508 हो जाएगी। इस प्रक्रिया में कुल 15 नए मतदेय स्थलों का निर्माण प्रस्तावित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदान स्थल पर अधिकतम चार से अधिक बूथ नहीं होने चाहिए। मऊ विधानसभा क्षेत्र में 52 बूथ ऐसे हैं, जहाँ मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। ऐसे में मतदाताओं की सुविधा के लिए नए बूथ जोड़े गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आपत्ति, दावा या सुझाव हों तो वे उसे शीघ्र ही लिखित रूप में उपलब्ध कराएँ। इससे मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सकेगा।

बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची पर विचार करने के बाद आज शाम तक अपने सुझाव या आपत्तियाँ प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के अलावा भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!