ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस • सीएम योगी ने मुख्तार के अपराध पर लगाया ब्रेक, माफिया का अभेद्य किला ढहा • 2017 के पहले चयन आयोगों पर उठते थे सवाल, युवाओं को करना पड़ता था आंदोलन : सीएम योगी, • लखनऊ में 'कंपनी कानून - कल, आज और कल' विषय पर सेमिनार का आयोजन • योगी सरकार ने एमएसएमई सेक्टर में किए 9 हजार एमओयू, प्रदेशवासियों को मिलेंगे 18 लाख रोजगार  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में पंअटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न • शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु • कार्यकर्ताओं के बीच बैठे सीएम योगी, रवि किशन से पूछा, "आपके टिफिन में क्या है?" कार्यकर्ताएं हुईं हैरान • राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस • सीएम योगी ने मुख्तार के अपराध पर लगाया ब्रेक, माफिया का अभेद्य किला ढहा • 2017 के पहले चयन आयोगों पर उठते थे सवाल, युवाओं को करना पड़ता था आंदोलन : सीएम योगी, • लखनऊ में 'कंपनी कानून - कल, आज और कल' विषय पर सेमिनार का आयोजन • योगी सरकार ने एमएसएमई सेक्टर में किए 9 हजार एमओयू, प्रदेशवासियों को मिलेंगे 18 लाख रोजगार  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में पंअटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न • शिव-पार्वती विवाह प्रसंग श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु • कार्यकर्ताओं के बीच बैठे सीएम योगी, रवि किशन से पूछा, "आपके टिफिन में क्या है?" कार्यकर्ताएं हुईं हैरान •
Uncategorized English

मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को

D

Dainik India News

• 6060 views

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों (राज्य एवं जनपद स्तरीय) एवं उनके आश्रितों को एमएमजेएए योजना के अंतर्गत चिकित्सा लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 व 22 अगस्त 2025 को लखनऊ स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश मुख्यालय के सभागार में दो दिवसीय शिविर स्टेट हेल्थ एजेंसी (सांची) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों का डेटा पहले से ही बीआईएस (लाभार्थी पहचान प्रणाली) डेटाबेस में उपलब्ध है। ऐसे मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं उनके आश्रित जिन्होंने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा कार्ड प्राप्त नहीं किया है, उन्हें इस शिविर में भाग लेकर आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान मौजूदा आयुष्मान कार्डों को भी अद्यतन किया जाएगा ताकि लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधाओं का निर्बाध लाभ मिल सके।

शिविर में नए परिवार या सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया नहीं होगी। केवल वही मान्यता प्राप्त पत्रकार आवेदन कर सकेंगे जिनका डेटा पूर्व से ही बीआईएस डेटाबेस में उपलब्ध है। जिन पत्रकारों के कार्ड में नाम, जन्म वर्ष अथवा लिंग की जानकारी आधार से मेल नहीं खा रही है, वे शिविर में आधार पुनः ई-केवाईसी करा सकेंगे। इसके बाद वे अपने आधार के अनुरूप अद्यतन विवरण वाला नया आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

अपर निदेशक सूचना ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों से अपील की है कि वे स्टेट हेल्थ एजेंसी (सांची) द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं ताकि एमएमजेएए योजना के अंतर्गत चिकित्सा लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!