ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
ग्राम प्रधान पर लगे फर्जी आरोपों को ग्रामीणों ने बताया राजनीति से प्रेरित • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर • 18 मई से सीवर संकट में डूबा सेक्टर-जे: शिकायतों के ढेर पर बैठा सिस्टम, आखिर कब मिलेगी राहत? • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, किसानों के लिए मांगी राहत • वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी शुभकामनाएं • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • ग्राम प्रधान पर लगे फर्जी आरोपों को ग्रामीणों ने बताया राजनीति से प्रेरित • डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर • 18 मई से सीवर संकट में डूबा सेक्टर-जे: शिकायतों के ढेर पर बैठा सिस्टम, आखिर कब मिलेगी राहत? • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, किसानों के लिए मांगी राहत • वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी शुभकामनाएं • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद अम्बेडकरनगर में 334 करोड़ 24 की 99 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

D

Dainik India News

• 8476 views
मुख्यमंत्री ने जनपद अम्बेडकरनगर में 334 करोड़ 24 की 99 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद अम्बेडकरनगर में 334 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत की 99 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में 304 करोड़ 66 लाख रुपये की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 29 करोड़ 58 लाख 82 हजार रुपये की लागत की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर में परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण से आम जनमानस लाभान्वित होगा और ये कार्य पूर्ण होकर क्षेत्र की जनता के कल्याण में अभूतपूर्व वृद्धि करेंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने जनपदवासियों को सभी विकास परियोजनाओं के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्राचीन संत शिरोमणि शिवबाबा की तपोस्थली एवं श्रवण क्षेत्र की पौराणिक नगरी जनपद अम्बेडकरनगर में उन्हें जनपद के सम्मानित जनता जनार्दन से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व, 07 सितम्बर, 2019 को जनपद अम्बेडकर नगर में शासन की प्राथमिकता वाली 173 करोड़ 74 लाख 79 हजार रुपए लागत की कुल 43 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 09 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये लागत मूल्य की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था, जो जनपद के लिये लाभप्रद सिद्ध हुई हांेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को मंत्र मानकर वर्तमान राज्य सरकार बिना भेदभाव शासकीय योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमन्दों को उपलब्ध करा रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों का समग्र विकास कराया जा रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनपद अम्बेडकरनगर वासियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जनपद में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर में नई सड़कों के निर्माण के अन्तर्गत 198 करोड़ 33 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से 336.13 कि0मी0 लम्बाई में 379 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में कुल 01 हजार 49 सड़कों का निर्माण/विशेष मरम्मत/नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिस पर कुल 1,024 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गयी है। 06 हजार 356 मजरों को विद्युतीकृत किया गया है। साथ ही, 12 नये विद्युत उपकेन्द्र (33/11 के0वी0 एवं 132 के0वी0) स्थापित किये गये हैं। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कुल 48 हजार 840 विद्युत संयोजन एवं 25 हजार 540 पोल स्थापित किये गये। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा 973 परिवर्तक, 175.59 कि0मी0 एच0टी0 लाइन एवं 671.43 कि0मी0 एल0टी0 लाइन निर्मित की गयी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत 42 हजार 293 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है, जिस पर 507 करोड़ 51 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि व्यय की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत जनपद में कुल 13 हजार 279 लाभार्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गई है, जिस पर कुल 237 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है। ऐसे गरीब तबके के लोग, जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 (सेक-2011) की सूची में छूट गया था, उन्हें तत्काल आवासीय लाभ देने के लिये मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) चलाई गई है। जनपद अम्बेडकर नगर में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ कुल 850 लाभार्थियों को मिला है। इसके अन्तर्गत वनटांगिया मुसहर एवं आपदा प्रभावित लोगों को लाभान्वित किया गया। जनपद अम्बेडकरनगर में 19 करोड़ 75 लाख 15 हजार रुपये व्यय कर 871 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। वर्तमान सरकार द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में 54 करोड़ 67 लाख 96 हजार रुपये व्यय कर 446 बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। जनपद में 05 करोड़ 74 लाख 49 हजार रुपये व्यय कर 07 हजार 418 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए निःशुल्क बोरिंग करायी गयी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर में 3 करोड़ 65 लाख 40 हजार रुपये व्यय कर 15 अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया। रोजगार सृजन/मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 31 करोड़ 95 लाख रुपये व्यय कर 325 लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। पिछड़ी जाति प्रशिक्षण के अन्तर्गत 122 लाभार्थी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 990, एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना के अन्तर्गत 1045 एवं अनुसूचित जाति/जनजाति ट्राइबल सब प्लान योजनान्तर्गत 364 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 25 करोड़ 28 लाख 47 हजार रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूँ खरीद योजना के तहत 01 लाख 63 हजार 338 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी, जिसके लिये किसानों को 284 करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद योजना के तहत 08 लाख 73 हजार 502 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी। जिसके लिये किसानों को 632 करोड़ 70 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने किसानों के हितों को सर्वाेपरि बताते हुए कहा कि फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत 03 लाख 95 हजार 667 कृषकों को लाभान्वित करते हुये 216 करोड़ 87 लाख रुपये धनराशि वितरित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 02 लाख 01 हजार 917 कृषकों को बीमित किया गया है। सोलर वोल्टेइक इरीगेशन योजनान्तर्गत जनपद में 194 कृषकों को 05 करोड़ 13 लाख 12 हजार रुपये की धनराशि व्यय कर लाभान्वित किया गया। गृहस्थी के 03 लाख 33 हजार 726 एवं अन्त्योदय के 65 हजार 967 राशनकार्ड धारकों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर में मनरेगा योजनान्तर्गत कुल 441 करोड़ 21 लाख 51 हजार रुपये धनराशि व्यय की गयी है, जिसमें सामग्री के रूप में 168 करोड़ 13 लाख 61 हजार धनराशि एवं श्रमांश के रूप में 271 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपये धनराशि व्यय करके 01 करोड़ 48 लाख 65 हजार 752 मानव दिवस सृजित करते हुए 04 लाख 32 हजार 649 परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्थायी सामुदायिक परिसम्पत्तियों के सृजन के साथ-साथ व्यक्तिगत लाभार्थी 08 हजार 453 परिवारों को आजीविकापरक कार्य जैसे-मवेशी आश्रय, बकरी आश्रय, सुअर पालन आश्रय, वर्मी कम्पोस्ट, कम्पोस्ट पिट, सोकपिट, कुक्कुट आश्रय शेड, कृषि योग्य भूमि का समतलीकरण एवं मेड़बन्दी आदि परियोजनाओं से लाभान्वित किया गया है। दीन दयाल उपाध्याय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अम्बेडकरनगर जनपद के 06 हजार 491 स्वयं सहायता समूहों को 09 करोड़ 73 लाख 65 हजार रुपये रिवॉल्विंग फण्ड निर्गत किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर के 3 लाख 95 हजार 647 कृषक परिवारों को लाभान्वित करते हुए 79 करोड़ 12 लाख 94 हजार रुपये की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत अब तक अम्बेडकरनगर के 02 लाख 95 हजार 870 शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से अब तक जनपद के 01 लाख 39 हजार 651 गरीब परिवारों के महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन सुविधा का लाभ मिल चुका है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में कुल 01 लाख 64 हजार 869 गरीब परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिसके सापेक्ष 02 लाख 27 हजार 765 गोल्डेन कार्ड निर्गत किये गये। जनपद अम्बेडकरनगर में अब तक समाज कल्याण विभाग के विभिन्न योजनाओं में कुल 01 लाख 73 हजार 643 लाभार्थियों को 213 करोड़ 59 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर में राज्य सरकार ने अब तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं में कुल 01 लाख 92 हजार 199 लाभार्थियों को 63 करोड़ 81 लाख 27 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार ने 16 हजार 967 बालिकाओं को लाभान्वित करते हुए 03 करोड़ 14 लाख रुपये अन्तरित किये। गरीब परिवारों हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना में सरकार द्वारा प्रति विवाह 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार ने 1260 पात्र जोड़ों के विवाह हेतु धनराशि 8 करोड़ 24 लाख 84 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी। इसी प्रकार शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत 04 हजार 397 परिवारों को 08 करोड़ 79 लाख रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया। दैवीय आपदा से प्रभावित 12 हजार 764 लोगों को 11 करोड़ 91 लाख 80 हजार रुपये की राहत सामग्री आदि का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर में इस वर्ष सभी गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान कराया जा चुका है, जिसमें 273 करोड़ 20 लाख 98 हजार रुपये भुगतान किसानों को किया गया है। पेयजल एवं पर्यावरण को बचाने की मुहिम के अन्तर्गत अम्बेडकरनगर जनपद में 05 विकास खण्डों से होकर बह रही 137 कि0मी0 लम्बी तमसा नदी का जीर्णाेद्धार कराया गया। इस कार्य हेतु 08 करोड़ 75 लाख रुपये व्यय करते हुए लगभग 10 लाख से अधिक गरीब श्रमिकों को अपने घर पर ही रोजगार दिया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण के अन्तर्गत अम्बेडकरनगर जनपद में 01 करोड़ 34 लाख 07 हजार वृक्ष लगाये है। निराश्रित/बेसहारा गोवंश के संरक्षण के उद्देश्य से अम्बेडकरनगर जनपद में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 16 अस्थायी व 03 स्थायी गोवंश आश्रय स्थल संचालित किये गये है, जिसमें 3114 गोवंश को संरक्षित किया गया है। ग्रामवासियों के लिये भी सरकार द्वारा सहभागिता योजना चलायी जा रही है, जिसमें एक निराश्रित गोवंश के पालन-पोषण हेतु 900 रुपये प्रति गोवंश प्रतिमाह सरकार गोवंश पालक को देगी और यदि कृषक चाहे तो 04 गोवंशों को नजदीक के आश्रय स्थल से प्राप्त कर सकते है। अब तक 603 कृषकों को 869 गोवंश प्रदान किये गये है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के फलस्वरूप यहां हो रहा सकारात्मक बदलाव जनपद वासियों को महसूस हो रहा है ।
इस अवसर पर विधायी एवं न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्र देव सिंह, जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!