ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
🐍 ब्रेकिंग न्यूज़: युवक को डसा जहरीला सांप, खुद तड़प-तड़प कर मिनटों में मर गया! गांव वालों में दहशत और हैरानी एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से छहः दंपती साथ साथ रहने को हुए राजी, 34 में से 15 मामलों का हुआ निस्तारण उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अटल स्वास्थ्य मेला-6 मे दिव्यांग जनों को बांटी ट्राई साइकिल, बैसाखी चश्मा और सहायक उपकरण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर CM योगी का श्रद्धांजलि संदेश ताइक्वांडो में वैश्विक उत्कृष्टता का सम्मान: सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन के साथ अंक पत्र हुआ वितरण 🐍 ब्रेकिंग न्यूज़: युवक को डसा जहरीला सांप, खुद तड़प-तड़प कर मिनटों में मर गया! गांव वालों में दहशत और हैरानी एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से छहः दंपती साथ साथ रहने को हुए राजी, 34 में से 15 मामलों का हुआ निस्तारण उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अटल स्वास्थ्य मेला-6 मे दिव्यांग जनों को बांटी ट्राई साइकिल, बैसाखी चश्मा और सहायक उपकरण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर CM योगी का श्रद्धांजलि संदेश ताइक्वांडो में वैश्विक उत्कृष्टता का सम्मान: सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन के साथ अंक पत्र हुआ वितरण
उत्तर प्रदेश English

दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत:स्टेज पर दुल्हन अचानक चक्कर खाकर गिरी; लखनऊ के बुद्धेश्वर से मलिहाबाद आई थी बारात

D

Dainik India News

4191 views
दूल्हे को वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत:स्टेज पर दुल्हन अचानक चक्कर खाकर गिरी; लखनऊ के बुद्धेश्वर से मलिहाबाद आई थी बारात

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ के मलिहाबाद में शादी के दौरान दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है। यहां जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन बनी शिवांगी अचानक चक्कर खाकर गिर गई। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।

बता दें कि शुक्रवार की रात गांव भदवाना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आयी थी। बारात दरवाजे पर पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थी। नाश्ते के बाद जब द्वार पूजा शुरू हुई। बाराती खुशी से झूम रहे थे। माहौल खुशनुमा था। दोनों तरफ से हंसी ठिठोली भी चल रही थी।

अचानक दुल्हन स्टेज पर गिरी

द्वार पूजा के बाद दूल्हा वरमाला स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन का इंतजार कर रहा था। उधर दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। दुल्हन स्टेज पर पहुंची। दोनों तरफ से वरमाला को यादगार बनाने की तैयारियां थी।

दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे। दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। इसके बाद बारी शिवांगी की थी। शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई।आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए।

शादी के दिन भी बिगड़ी थी तबीयत-सूत्र

बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी से 15-20 दिन पहले तबीयत खराब थी। उसे बुखार हुआ था। डॉक्टर से उसे दिखाया भी गया था। डॉक्टर ने शिवांगी का ब्लड प्रेशर लो बताया था। एक हफ्ते पहले वह ठीक हुई थी। इसके बाद अचानक शादी के दिन भी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया, चेक करने पर ब्लड प्रेशर लो था। दवा देने और बीपी सामान्य होने पर इसे घर लाया गया। रात को वरमाला के दौरान उसकी मौत हो गई।

शनिवार को परिवार ने शिवांगी का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवांगी के परिवार वालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। वहीं दोनों पक्षों को कहना है कि वह इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!