ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, • Governor Awards Degrees at Moeuddin Chishti University Convocation, Discusses NIRF Ranking • 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह • नीरज सिंह के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया हनुमान पूजन • प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री • जन समस्याओं व सदस्यता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बाराबंकी में राजपा सत्य की विशेष बैठक सम्पन्न • सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश • जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली घोसी मऊ में की जन सुनवाई • 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, • Governor Awards Degrees at Moeuddin Chishti University Convocation, Discusses NIRF Ranking • 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह • नीरज सिंह के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया हनुमान पूजन • प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 मेंकोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में: मुख्यमंत्री • जन समस्याओं व सदस्यता अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बाराबंकी में राजपा सत्य की विशेष बैठक सम्पन्न • सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश • जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली घोसी मऊ में की जन सुनवाई •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में 484 करोड़ लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

D

Dainik India News

• 5376 views
मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में 484 करोड़ लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

काकोरी शहीद इण्टर कॉलेज, जलालाबाद में 259 करोड़ रु0 से अधिक की 131 विकास परियोजनाओं तथा रामलीला मैदान, शाहजहांपुर में 225 करोड़ रु0 से
अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल

बिस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद शाहजहांपुर में 484 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 232 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें काकोरी शहीद इण्टर कॉलेज, जलालाबाद में 259 करोड़ रुपये से अधिक की 131 विकास परियोजनाओं तथा रामलीला मैदान, शाहजहांपुर में 225 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री जी ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब सरकार की सोच लोक कल्याणकारी कार्य करने की होती है तो लोगों का विकास होता है। प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा व समृद्धि के लिए हर स्तर पर पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नये भारत का नया उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश आज देश के प्रगतिशील राज्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिला के विकास के लिए निरन्तर तत्पर है। राज्य सरकार की ईमानदार सोच व दमदार काम को प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लगातार मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकासप्रिय जनप्रतिनिधियों के कारण जनपद शाहजहांपुर विकास की प्रक्रिया में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद शाहजहांपुर से होकर निकल रहा है, जिससे यहां के औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी। जनपद शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। इस मेडिकल कॉलेज से न केवल स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि शाहजहांपुर व इसके आसपास के नौजवानों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए भी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आज लोकार्पित तथा शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गंगा व रामगंगा के मध्य बसा शाहजहांपुर भगवान परशुराम की तपोस्थली है। यहां के पटना देवकली शिव मंदिर में पर्यटन विकास के कार्यों को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने शाहजहांपुर के राष्ट्र नायकों पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, ठा0 रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां तथा जनपद के परमवीर चक्र विजेता शहीद नायक जदुनाथ सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश में पर्व एवं त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। राज्य सरकार के नेतृत्व में मजबूत कानून व्यवस्था के कारण साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रयागराज कुम्भ, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव जैसे बड़े-बड़े कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सबके सहयोग से सम्पन्न हुए हैं। अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। माफियाओं एवं अपराधियों की 1800 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सम्पत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही की जा चुकी है। आज प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अनवरत विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही सर्वप्रथम बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एण्टी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया। प्रदेश में मिशन शक्ति के तृतीय चरण को आगे बढ़ाया जा रहा है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण माफ किया गया है। आज प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद हैं। निराश्रित गोवंश के लिए गौआश्रय स्थलों का निर्माण किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व प्रदेश सरकार के लिए पूरा देश व प्रदेश एक परिवार है। सभी के उत्थान, विकास व खुशहाली के लिए पूरी संवेदना के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के आपदा प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद किसानों से सीधे उनकी उपज की खरीद की जा रही है। बिचौलियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक संख्या में धान क्रय केन्द्रों को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से योग्यता के आधार पर साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी प्रदान की गयी है। निजी निवेश के माध्यम से प्रदेश में रोजगार के अवसरों में वृद्धि की गयी। 01 करोड़ 61 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 60 लाख से अधिक लोगों को एक जनपद-एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना इत्यादि के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा गया है। पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत स्थान महिला आरक्षियों के लिए रखे गए हैं। आज यह महिला आरक्षी प्रदेश के सभी जिलों में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए तत्पर हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध रूप से बिजली प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं में अग्रणी स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयों, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान करने में प्रदेश प्रथम स्थान पर है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना कालखण्ड में देश एवं प्रदेश के सभी लोगों को प्रधानमंत्री जी ने निःशुल्क कोविड जांच एवं कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करायी। उत्तर प्रदेश में साढ़े तेरह करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण सम्पन्न हो चुका है। उन्होंने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2020 में 07 माह तथा वर्ष 2021 में 08 माह तक सभी जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गयी। प्रदेश सरकार ने लोकहित में दीपावली से होली-2022 तक पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को निःशुल्क 35 किलो खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा, जिसमें गेहूं, चावल के साथ-साथ 01 किलो दाल, 01 लीटर खाद्य तेल, 01 किलो चीनी तथा 01 किलो नमक प्रदान किया जाएगा। पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 05 किलो निःशुल्क खाद्यान्न के साथ 01 किलो दाल, 01 लीटर खाद्य तेल तथा 01 किलो नमक भी प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद भ्रमण के अवसर पर स्व0 सेठ श्री विशन चन्द्र जी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व0 सेठ श्री विशन चन्द्र जी भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवादी सोच के पुरोधा थे। उन्होंने स्व0 श्री विशन चन्द्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि देने के साथ ही, अपनी गुरु परम्परा को याद करते हुए कहा कि यह केवल प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मैं उस पीढ़ी से जुड़ रहा हूं, जिस पीढ़ी की प्रेरणा से आज मैं सार्वजनिक जीवन में जनता-जनार्दन की सेवा कर पा रहा हूं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अयोध्या का विकास एवं भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्व0 सेठ श्री विशन चन्द्र जी मंदिर निर्माण के आदि शिल्पी थे तथा आजीवन समाज सेवा के लिए तत्पर रहे। स्व0 सेठ जी ने बिना डिगे, बिना झुके न केवल व्यवसाय की श्रेष्ठता साबित की, बल्कि मूल्यों, आदर्शों व भारतीयता को सुदृढ़ करने के लिए संघर्ष भी किया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की धरती राष्ट्रवादी विचारधारा की पोषक रही है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र, चेक, प्रोत्साहन सामग्री भी वितरित की।
इन अवसरों पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री जितिन प्रसाद, खादी एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री चौधरी उदयभान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!