ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
बुनियादी सुविधाओं से वंचित वार्ड नम्बर दस • Sanskrit Bharati: A Grand Celebration of Sanskrit Language and Culture • सहाराश्री' की पहली पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देने को लगी कतार • वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम • ट्विट का असर : मंत्री ने लिया संज्ञान, शिकायत पर त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश • लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के अधिकतर संकल्पों को 02 वर्ष में पूरा करने का प्रयास किया जाए: मुख्यमंत्री • बुंदेलखंड की तोपों की गर्जना से गायब हो जाएगा पाकिस्तान: सीएम योगी  • कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता • बुनियादी सुविधाओं से वंचित वार्ड नम्बर दस • Sanskrit Bharati: A Grand Celebration of Sanskrit Language and Culture • सहाराश्री' की पहली पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देने को लगी कतार • वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम • ट्विट का असर : मंत्री ने लिया संज्ञान, शिकायत पर त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश • लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के अधिकतर संकल्पों को 02 वर्ष में पूरा करने का प्रयास किया जाए: मुख्यमंत्री • बुंदेलखंड की तोपों की गर्जना से गायब हो जाएगा पाकिस्तान: सीएम योगी  • कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया

D

Dainik India News

• 5755 views
मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की घोषणा के अनुसार सीर गोवर्धन के पर्यटन विकास का कार्य 15 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर के निकट परियोजना/विस्तारीकरण कार्य स्थल पर पहुंचकर मौके पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मित लंगर भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जी ने निर्माण निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सम्बन्धी सभी कार्य युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर तत्काल कार्य पूर्ण कराएं। पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने सीर गोवर्धन में हो रहे पर्यटन विकास कार्य के बाबत मुख्यमंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया कि सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को जानकारी देते हुए बताया कि पार्क निर्माण के लिए अब तक 60 प्रतिशत जमीनों का अधिग्रहण किया जा चुका है, जहां श्री गुरु रविदास की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा अनुयायियों व दर्शनार्थियों के सुगम यातायात हेतु तीन मार्गों, ट्राॅमा सेंटर से संत रविदास मंदिर मोड़ तक, रविदास मंदिर मोड़ से नेशनल हाइवे तक सड़क का सुदृढ़ीकरण तथा रविदास मंदिर से लंगर हाल होते हुए नेशनल हाइवे तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री अनिल राजभर, कमिश्नर श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!