ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम एलआईसी गोल्डन जुबली फंड के कार्यकारी निदेशक का लखनऊ प्रवास शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्ति गिरफ्तार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक हुई संपन्न उत्तर प्रदेश की प्रगति और 2025 प्रयागराज महाकुंभ का भव्य आमंत्रण चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   हरदोई पुत्री अकरशइका उर्फ शिवि आयु 13 वर्ष पड़ोस में बेलपत्र तोड़ने गई थी 25/7 /2023 से नहीं पता मुख्यमंत्री ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन माता भगवती देवी प्राथमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह, भव्यता के साथ संपन्न, संस्कार और शिक्षा का अनुपम संगम एलआईसी गोल्डन जुबली फंड के कार्यकारी निदेशक का लखनऊ प्रवास शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्ति गिरफ्तार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक हुई संपन्न उत्तर प्रदेश की प्रगति और 2025 प्रयागराज महाकुंभ का भव्य आमंत्रण चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   हरदोई पुत्री अकरशइका उर्फ शिवि आयु 13 वर्ष पड़ोस में बेलपत्र तोड़ने गई थी 25/7 /2023 से नहीं पता मुख्यमंत्री ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन
Uncategorized English

मुख्यमंत्री का संबोधन: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण पर बल

D

Dainik India News

30 views
मुख्यमंत्री का संबोधन: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण पर बल

दैनिक इंडिया न्यूज़ अयोध्या मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में एक सभा में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब बातचीत के सारे रास्ते बंद हो गए और तत्कालीन सरकार की हठधर्मिता आड़े आई, तब पूज्य संतों ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना। इसके परिणामस्वरूप संपूर्ण देश में आंदोलन को मजबूती मिली और अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने पूज्य परमहंस दास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे उनके पूज्य गुरु तुल्य थे। जब वह प्रयागराज या लखनऊ जाते थे, तो उनके पूज्य गुरु अयोध्या जाकर परमहंस जी का हाल-चाल पूछते थे। परमहंस जी की दिव्यता और चमत्कारिकता को सभी नहीं समझ पाए, लेकिन उनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता, वात्सल्य भाव और सरलता थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि परमहंस जी ने अपना जीवन सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित किया। उनके अंतिम संकल्प में अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाना शामिल था। यही संकल्प पूरे देश में एक दिशा में आगे बढ़ा और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को गति मिली।

मुख्यमंत्री ने वर्तमान विश्व परिदृश्य पर भी चिंता जताई, जिसमें कई पड़ोसी देशों में अराजकता फैल रही है और हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास की गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है, ताकि समाज के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

उन्होंने अयोध्या में किए गए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात, फोरलेन सड़कों का निर्माण, और राम जी की पैड़ी के सुंदरीकरण जैसी योजनाओं की सराहना की। अयोध्या की बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन सुविधाओं के कारण यहाँ आने वाले लोग अचंभित होते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निषादराज के नाम पर रैन बसेरों का निर्माण किया जा रहा है और महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया है। माता शबरी रसोई में यात्रियों के लिए सुस्वादु व्यंजन तैयार किया जाता है, जो प्रभु श्री राम को बेर खिलाने की परंपरा को जीवित करता है।

अंत में, मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे प्रभु राम के मार्गों और आदर्शों का अनुसरण करें और कथनी-करनी में एकता बनाए रखें।

इस अवसर पर दिगंबर अखाड़ा के पूज्य संत, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्त, श्री अमित सिंह चैहान, श्री रामचंद्र यादव, और अन्य जनप्रतिनिधिगण और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!