ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ को दिया अकासा एयर का उपहार • चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   • ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम • गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • निपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे 'मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट' • वाराणसी के होनहारों के नाम रहा जीआईएस-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट • विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. • "ISRO Establishes Another Milestone in Space, Making India Proud" - Jitendra Pratap Singh, • सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ को दिया अकासा एयर का उपहार • चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   • ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम • गंगा दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं • निपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे 'मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट' • वाराणसी के होनहारों के नाम रहा जीआईएस-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट • विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. • "ISRO Establishes Another Milestone in Space, Making India Proud" - Jitendra Pratap Singh, •
Uncategorized English

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6977 views
मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न

मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत जनपद में 198 मतदेय स्थल हुए कम

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के मतदेय स्थल को अधिकतम 1500 वोटरो पर संभाजन के निर्देश के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों की संभाजन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। पूर्व में जनपद में कुल 1960 मतदेय स्थल थे, जिनमें संभाजन के उपरांत 198 मतदेय स्थलों की कमी आई है। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन के दौरान विधानसभा मधुबन में 49, घोसी में 65, मोहम्मदाबाद गोहना में 46 एवं विधानसभा मऊ में कुल 38 बूथ समायोजित किए गए है। पहले एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता हो सकते थे। मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया जनपद में 4 अगस्त से शुरू की गई थी। बैठक के दौरान कुछ जन प्रतिनिधियों द्वारा आपत्ति एवं सुझाव हेतु और समय की मांग पर जिलाधिकारी ने कल शाम तक लिखित रूप में आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराने को कहा जिससे उसका तत्काल निस्तारण कर मतदाता सूची में आवश्यक सुधार की कार्यवाही शुरू की जा सके। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारियों को ऐसे मतदान केंद्रों पर जहां 8 या उससे ज्यादा बूथ हैं, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक के अनुसार यथा संभव कम करने के प्रयास करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची हेतु आधार नंबर एकत्रीकरण में भी सहयोग करने को कहा जिससे मतदाता सूची को ज्यादा से ज्यादा शुद्ध एवं सही किया जा सके। जिलाधिकारी ने इस कार्य में लोगों को जागरूक कर सहयोग करने की अपील की। आधार फिडिंग विधानसभा मऊ में सबसे कम होने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को इसमें और प्रयास कर इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर के साथ बैठक कर लोगों में जागरूकता फैलाकर मतदाता सत्यापन हेतु आधार नंबर अथवा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्रों के साथ सत्यापन करने को कहा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बी.एल.ओ.के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की भी चेतावनी जिलाधिकारी ने दिए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!