ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
हिट साबित हो रहे यूपी के नए एयरपोर्ट, फुल होकर चल रहीं सभी फ्लाइट्स  • जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग ने दिखाया महाकुंभ 2025 में शानदार प्रदर्शन, सीएम योगी ने की तकनीकी दक्षता की सराहना • वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • UP Fights Covid: No fresh cases reported from 68 districts:- • सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश • हिट साबित हो रहे यूपी के नए एयरपोर्ट, फुल होकर चल रहीं सभी फ्लाइट्स  • जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग ने दिखाया महाकुंभ 2025 में शानदार प्रदर्शन, सीएम योगी ने की तकनीकी दक्षता की सराहना • वाराणसी के 84 घाटों की श्रृंखला में जुड़ने जा रहा एक और पक्का घाट • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • UP Fights Covid: No fresh cases reported from 68 districts:- • सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी 1498 करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं की सौगात

D

Dainik India News

• 6231 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी 1498 करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं की सौगात

गोरखपुर में विकास और विरासत का अद्भुत संगम, डबल इंजन सरकार का जनकल्याणकारी मॉडल सामने आया

  • 'नया भारत - नया उत्तर प्रदेश - नया गोरखपुर' की सोच को साकार करते हुए मुख्यमंत्री ने किया योजनाओं का शुभारंभ

गोरखपुर, 20 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में 1498 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 146 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप, चाबियां, प्रमाण पत्र तथा पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने अन्नप्राशन और गोदभराई जैसे संस्कारों में सहभागिता कर मातृ-शिशु कल्याण को भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकास का कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक स्तर पर विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत कर रहा है। नया भारत अब आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर चुका है और 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले यहां विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। “पहले गोरखपुर में बिजली संकट, रोजगार की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव और असुरक्षा का वातावरण था। आज गोरखपुर एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा है, 4-लेन सड़कों का जाल बिछ चुका है, एम्स, आयुष विश्वविद्यालय, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक जैसे संस्थान काम कर रहे हैं। रामगढ़ताल झील अब एक विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बन चुकी है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार” का उद्देश्य जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को पाना है। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में ऐसे परिवारों का सर्वे कराया गया है, जो अब तक शासकीय योजनाओं से वंचित हैं। ऐसे सभी लोगों को पक्का मकान, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन और स्थानीय रोजगार देने के लिए योजनाएं चल रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि “हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक-एक पैसे का सदुपयोग हो। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और विभागों को सतर्क रहना होगा।”

सांसद रवि किशन शुक्ल ने भी इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासशील सोच की सराहना की।

मुख्य घोषणाएं और उपलब्धियां:

गोरखपुर की सभी 09 विधानसभाओं के लिए परियोजनाएं

स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, सड़क एवं कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक विकास

'एक जनपद-एक उत्पाद', 'विश्वकर्मा योजना', 'स्ट्रीट वेंडर योजना' जैसे कार्यक्रमों का विस्तार

गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को योजनाओं से जोड़ा जाना

गीडा, पिपराइच, बड़हलगंज में नए उद्योग, कॉलेज और चीनी मिलें शुरू

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!