ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
'योगी सरकार प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध' <strong>जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम</strong> कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस का ’’महिला घोषणापत्र’’ किया जारी हरदोई में भीषण सडक हादसा,एक बच्ची समेत पांच की मौत सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे <em>पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा</em> महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायकों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी 'योगी सरकार प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध' <strong>जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम</strong> कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस का ’’महिला घोषणापत्र’’ किया जारी हरदोई में भीषण सडक हादसा,एक बच्ची समेत पांच की मौत सहारा हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज और लिया लाभ छः वांछित-वारंटी अभियुक्त चढ़े हत्थे <em>पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा</em> महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायकों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी
उत्तर प्रदेश सरकार English

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के विकास हेतु आभार व्यक्त किया

D

Dainik India News

19 views
जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश के विकास हेतु आभार व्यक्त किया

ताज होटल में आत्मीय मुलाकात, किसानों की समृद्धि और संस्कृत के उत्थान पर हुई चर्चा

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ|अवधप्रांत संस्कृतभारती न्यास के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने लखनऊ प्रवास पर आए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से ताज होटल में शिष्टाचार भेंट की। आत्मीयता से परिपूर्ण इस मुलाकात में जितेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके लखनऊ आगमन को प्रदेश के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ते क़दमों के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित दृष्टिकोण की मुक्तकंठ से सराहना की, जो प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जा रही है।

भेंट के दौरान संस्कृत भाषा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन पर भी विमर्श हुआ। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने यह स्पष्ट किया कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीयता की आत्मा है, और इसके संरक्षण हेतु सरकार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया। गेहूं खरीद, भुगतान प्रक्रिया एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारें किसानों की खुशहाली के लिए सतत कार्यरत हैं। मंत्री ने कहा, “हमारा प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले और किसी भी स्तर पर उन्हें कोई असुविधा न हो।”

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के उपरांत जितेन्द्र प्रताप सिंह ने इस शिष्टाचार भेंट को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्रीय मंत्री का अंतर्मन से आभार व्यक्त किया और उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और आर्थिक प्रगति, दोनों को नई दिशा मिलेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!