ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
गंगा एक्सप्रेस-वे: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास गाथा, 594 किमी की यह परियोजना बनेगी अर्थव्यवस्था की रीढ़ उत्तर प्रदेश में अल्पविकसित व मलिन बस्तियों के विकास पर योगी सरकार का फोकस बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह Honoring Dr. CM Singh on Doctors' Day: Solving Public Problems is True Service पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हनुमान भक्ति से संस्कार और सेवा का अद्भुत संगम तमिलनाडु के घर घर तक ले जाएं यूपी की मधुर स्मृतियां : योगी आदित्यनाथ गंगा एक्सप्रेस-वे: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास गाथा, 594 किमी की यह परियोजना बनेगी अर्थव्यवस्था की रीढ़ उत्तर प्रदेश में अल्पविकसित व मलिन बस्तियों के विकास पर योगी सरकार का फोकस बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह Honoring Dr. CM Singh on Doctors' Day: Solving Public Problems is True Service पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हनुमान भक्ति से संस्कार और सेवा का अद्भुत संगम तमिलनाडु के घर घर तक ले जाएं यूपी की मधुर स्मृतियां : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री से भारती इण्टरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भरती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की

D

Dainik India News

35 views
मुख्यमंत्री से भारती इण्टरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भरती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की

हरिंद्र कुमार सिंह दैनिक इंडिया न्यूज।मुख्यमंत्रीसे आज यहां उनके सरकारी आवास पर भारती इण्टरप्राइजेज (एयरटेल) के वाइस चेयरमैन श्री राकेश भारती मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के अवसर पर प्रदेश में डिजिटल इण्डिया मिशन के क्रियान्वयन, संचार सुविधाओं की बेहतरी तथा भारती समूह के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री जी ने ईज़ ऑफ लिविंग के अपने संकल्प पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे, हर नगर में प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता हो। इस दिशा में इण्टरनेट तकनीक के व्यापक उपयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

डिजिटल इण्डिया मिशन नए भारत की आधारशिला:सीएम

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का डिजिटल इण्डिया मिशन नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप ही प्रदेश के दूर-दराज के गांवों तक पेपरलेस बैंकिंग सेवा उपलब्ध हो रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, बैंकिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमने तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है। शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में राज्य सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी0बी0टी0) प्रणाली को लागू किया गया है। इसके क्रियान्वयन से न केवल लाभार्थी को त्वरित लाभ मिल रहा है, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता भी आई है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने में तकनीक की बड़ी भूमिका है। कोरोना काल की चुनौतियों का सामना करने में भी तकनीक बड़ा सहारा बनी। आज उत्तर प्रदेश डिजिटल इण्डिया मिशन के उद्देश्यों का प्रतीक बनकर उभरा है।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश में प्रारम्भ 5-जी क्रान्ति को नए भारत के निर्माण की गति को तेज करने में अत्यन्त उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में संचार सुविधाओं की गुणवत्ता के साथ उपलब्धता के लिए भारती इण्टरप्राइजेज के प्रयासों की सराहना की।

इन विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री जी से भेंट के दौरान श्री राकेश भारती मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े क्षेत्रफल और विशाल आबादी वाले राज्य में उच्चस्तरीय संचार सेवाओं की सुगमता के लिए समूह द्वारा प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। वह मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में डिजिटल इण्डिया मिशन के बेहतर क्रियान्वयन से अत्यन्त प्रभावित हुए।
उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश अनुकूल सेक्टोरल नीतियों का उल्लेख करते हुए श्री मित्तल ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रदेश में निवेश के नवीन प्रस्ताव भी रखे। उन्होंने कहा कि भारती इण्टरप्राइजेज उत्तर प्रदेश में डेटा सेण्टर, डिजिटल बैंकिंग और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है, इस सम्बन्ध में पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है। सुदूर क्षेत्रों में बेहतर इण्टरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए उनका समूह योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री जी ने श्री मित्तल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उनके समूह द्वारा जो भी प्रयास किए जाएंगे, राज्य सरकार समूह को हर सम्भव सहायता और सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री जी ने आगामी 10 से 12 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाले यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता के लिए भारती समूह को आमंत्रित भी किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!