ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
अखण्ड भारत के संकल्प के साथ मनाया विद्यार्थियों ने उत्सव-जितेन्द्र प्रताप सिंह • कार्यवाही:देवरिया हत्याकांड में सीएम योगी का बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारी सस्पेंड • मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न • विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा • मधुबन थाना क्षेत्र स्थित भैरोपुर बलुआ पर सोमवार की शाम को अज्ञात शव मिलने से  फैली सनसनी • लखनऊ में गूंजे भजन और ग़ज़ल के स्वर, युवा प्रतिभाओं ने दिखाई कला की नई दिशा • डीपफेक और दुष्प्रचार लोकतंत्र पर प्रच्छन्न प्रहार : ओम बिरला • गौशाला बदहाल,निराश्रित मवेशी परेशान • अखण्ड भारत के संकल्प के साथ मनाया विद्यार्थियों ने उत्सव-जितेन्द्र प्रताप सिंह • कार्यवाही:देवरिया हत्याकांड में सीएम योगी का बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारी सस्पेंड • मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न • विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा • मधुबन थाना क्षेत्र स्थित भैरोपुर बलुआ पर सोमवार की शाम को अज्ञात शव मिलने से  फैली सनसनी • लखनऊ में गूंजे भजन और ग़ज़ल के स्वर, युवा प्रतिभाओं ने दिखाई कला की नई दिशा • डीपफेक और दुष्प्रचार लोकतंत्र पर प्रच्छन्न प्रहार : ओम बिरला • गौशाला बदहाल,निराश्रित मवेशी परेशान •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

भाजपा लखनऊ महानगर के 469 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकें सम्पन्न

D

Dainik India News

• 7763 views

संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं बूथ सशक्तीकरण पर रहा विशेष जोर

 दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महानगर के सभी 25 मंडलों के अंतर्गत 469 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकों का सफल आयोजन किया गया। बैठकों में शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रत्येक माह के तृतीय रविवार को शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में इस माह महानगर के सभी 469 शक्ति केंद्रों पर बैठकें संपन्न हुईं, जिनमें संगठन की विभिन्न योजनाओं, अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठकों में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बनाए रखने, नए सदस्यों को जोड़ने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सतत संवाद स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई।

आनंद द्विवेदी ने कहा कि शक्ति केंद्र भाजपा की संगठनात्मक संरचना की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक हैं। इन्हीं के माध्यम से पार्टी की नीतियां, विचारधारा और जनसेवा के कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को जनमानस तक पहुंचाने तथा बूथों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करें।

बैठकों के दौरान संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता संवाद, सेवा गतिविधियों तथा आगामी अभियानों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शक्ति केंद्रों की सक्रियता से संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी तथा जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!